Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में फैमिली वीक शुरू हो गया है. लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर कौर के पापा और कुनिका सदानंद के बेटे अयान ने शिरकत की थी. इसके साथ ही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शो में नजर आईं. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में फरहाना भट्ट की मम्मी नजर आने वाली हैं. मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें फरहाना भट्ट की मम्मी घरवालों से ज्यादा एंटरटेनिंग लग रही हैं. उन्होंने घर में एंट्री करते ही अमाल मलिक की बोलती बंद कर दी. चलिए आपको भी बताते हैं फरहाना की मम्मी के आने के बाद घर में क्या कुछ हुआ?
मम्मी को देख रोईं फरहाना
लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला जैसे ही फरहाना की मम्मी की घर में एंट्री हुई तो फरहाना फूट-फूटकर रोने लगीं. फरहाना अपनी मम्मी के पैरों में गिर गईं और रोती रहीं. इसके बाद फरहाना की मम्मी बाकी घरवालों से मिलीं. इस दौरान उन्होंने गौरव खन्ना को जाकर गले लगाया और कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. इसके साथ ही फरहाना की मम्मी ने गौरव से कहा कि फरहाना को कुछ नहीं पता है, आप तो टीवी के सुपरस्टार हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: रोमांस में डूबे गौरव और आकांक्षा, अमाल के गाने पर कपल की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
अमाल की हुई बोलती बंद
वहीं फरहाना की मम्मी की बात सुनकर गौरव खन्ना भी खुश हो गए और फरहाना को चिढ़ाने लगे. इसके बाद फरहाना की मम्मी का सामना अमाल मलिक से हुआ. अमाल ने हंसते हुए कहा कि आंटी आपकी बेटी की जुबान बहुत लंबी है. इस पर फरहाना की मम्मी ने मजेदार जवाब देते हुए अमाल को कहा कि आपकी जुबान उससे भी लंबी है. फरहाना की मम्मी का जवाब सुनकर सभी घरवाले जोर-जोर से हंसने लगे और अमाल की भी बोलती बंद हो गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगा रोमांस का धमाका, फैमिली वीक में कौन देगा बिग बॉस को धमकी?
घर का बदला माहौल
बता दें इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के एक-एक परिवार के सदस्य आने वाले हैं. इनमें अशनूर, कुनिका, फरहाना और गौरव के घर से सदस्य आ चुके हैं. अब शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और मालती चाहर के परिवार वालों की एंट्री होना बाकी है. अपकमिंग एपिसोड्स में इन सदस्यों के घरवाले भी शो में देखने को मिलेंगे. कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों के आने से बिग बॉस के घर का माहौल भी मस्तीभरा हो गया है.
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
46 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
1 hr ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines