Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है और इस दिन टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक ट्रॉफी उठाता नजर आएगा. लेटेस्ट एपिसोड में फाइनलिस्ट्स के शो में रहने की अब तक की जर्नी वीडियो दिखाई गई. इस जर्नी वीडियो को देखकर कंटेस्टेंट्स खुशी के साथ-साथ इमोशनल भी हो गए. कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाते हुए घर में लाइव ऑडियंस भी नजर आई जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को खूब चियर भी किया. वहीं फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो के चर्चे सबसे ज्यादा हो रहे हैं. फरहाना की जर्नी वीडियो किसी सुपरहिट फिल्म से कम नहीं लगी.
फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो
फरहाना भट्ट से पहले गौरव खन्ना की जर्नी वीडियो दिखाई गई. गौरव की जर्नी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो ने सबका दिल जीत लिया. फरहाना भट्ट वो कंटेस्टेंट हैं जिन्हें घरवालों ने मिलकर पहले ही दिन घर से बेघर कर दिया था, लेकिन मेकर्स ने फरहाना पर भरोसा करके उन्हें एक और मौका दिया और फरहाना को सीक्रेट रूम भेजा गया. सीक्रेट रूम से आने के बाद ही फरहाना ने साबित किया कि वो सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Trophy: किसे मिलेगी ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी? सामने आई पहली झलक
लड़ाई और फनी मोमेंट्स
फरहाना की जर्नी वीडियो में उनके अभिषेक बजाज और बसीर अली संग लड़ाई मोमेंट्स दिखाए. इसके साथ ही फरहाना के कुछ फनी मोमेंट्स भी दिखाए गए. वीडियो में ‘मैं हीरोइन गाना’ और ‘हंगामा हो गया’ भी सुनता दिखाई दिया, जिससे फरहाना की जर्नी वीडियो और शानदार बन गई. वीडियो में देखने को मिला कि कैसे फरहाना विलेन से हीरोइन बनकर शो में उभरकर आईं. फरहाना की जर्नी में दोस्ती के साथ-साथ फरहाना की दुश्मनी को भी अच्छे से दिखाया गया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में फिनाले से पहले फाइनलिस्ट्स का छलका दर्द, नेशनल TV पर शेयर किए इमोशनल किस्से
फरहाना हुईं इमोशनल
फरहाना की जर्नी वीडियो देखकर वाकई लगा कि वो एक फाइनलिस्ट बनने के काबिल हैं. वीडियो देखते हुए फरहाना भी काफी इमोशनल हो गईं और वो खुश होते-होते उनकी आंखों से आंसू भी निकल पड़े. सोशल मीडिया यूजर्स को भी फरहाना की जर्नी गौरव खन्ना की जर्नी वीडियो से काफी बेहतरीन लगी. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अमाल मलिक की जर्नी दिखाई गई है. अमाल की जर्नी अपकमिंग एपिसोड में दिखाई जाएगी.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines