Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और इस दिन फाइनली पता चल ही जाएगा कि आखिर ट्रॉफी किसके हाथों में सजने वाली है. वहीं इसी बीच शो को गौरव खन्ना के साथ-साथ टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं. इनमें फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और अमाल मलिक का नाम शामिल है. इसके साथ ही फरहाना भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. आज हम आपको फरहाना भट्ट की उन 5 खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें विनर की ट्रॉफी के नजदीक लेकर जा सकती हैं.
बेबाक अंदाज
फरहाना भट्ट की पहली खूबी ये ही है कि वो बेबाकी से अपनी बातें करती नजर आती हैं. अगर बिग बॉस के घर में उन्हें किसी का कोई पॉइंट गलत लगता है तो वो बिना सोचे-समझे उस इंसान से भिड़ जाती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके बेबाक स्टाइल की काफी तारीफ की जा रही है. ये ही वजह है कि फरहाना टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कौन होगा इस सीजन का विनर? प्रीडिक्शन में हो गया खुलासा
लीडरशिप क्वालिटी
‘बिग बॉस 19’ के घर में फरहाना भट्ट पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो लगातार 2 बार कैप्टन बन चुकी हैं. वहीं उन्होंने अपनी कैप्टेंसी में बिना किसी से लड़ाई-झगड़े किए घर का काम कराया था. फरहाना की कैप्टेंसी में उन्हें देखकर लगा कि उनके अंदर वाकई लीडरशिप क्वालिटी है. बिग बॉस के घर में जब भी फरहाना भट्ट के हाथों में पावर दी गई है हमेशा उन्हें लीडर के तौर पर उस पावर को इस्तेमाल किया है.
स्ट्रॉन्ग स्टैंड
फरहाना भट्ट शो में अपना स्ट्रॉन्ग स्टैंड लेने के लिए जानी जाती हैं. भले ही पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो जाए, लेकिन तब भी वो अपने स्टैंड पर ही रहती हैं. फरहाना की ये क्वालिटी ऑडियंस को काफी पसंद आती है. वहीं फरहाना वो पहली कंटेस्टेंट हैं जो पहले दिन से ही गलत के लिए स्टैंड लेती नजर आ रही हैं. आज फरहाना अपने स्टैंड लेने के लिए ही फाइनलिस्ट बनी हैं.
दोस्तों के लिए लॉयल
‘बिग बॉस 19’ के घर में फरहाना के दोस्त काफी कम रहे हैं. लेकिन फरहाना ने जिन भी कंटेस्टेंट्स से घर में दोस्ती की है वो उनके लिए लॉयल रही हैं. पहले फरहाना की दोस्त नेहल चुडासमा थीं और फरहाना ने हर बार नेहल के लिए स्टैंड लिया है. वहीं नेहल के जाने के बाद फरहाना की दोस्ती तान्या मित्तल से हुई और अब तान्या के साथ भी फरहाना काफी लॉयल नजर आती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का फिनाले टास्क, कंटेस्टेंट्स को खुद चुनना पड़ा विनर; जानें किसे मिले ज्यादा वोट्स
पॉजिटिव एटीट्यूड
विनर बनने के लिए फरहाना की ये क्वालिटी सबसे ऊपर है. वीकेंड का वार में सबसे ज्यादा इस सीजन में फरहाना भट्ट को ही सलमान खान से डांट पड़ी है. इन सबके बाद भी फरहाना हमेशा पॉजिटिव एटीट्यूड ही रखती हैं और हमेशा गेम में मुस्कुराती नजर आती हैं. भले ही उनकी तारीफ ना हो, इसके बाद भी फरहाना अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखती हैं. इससे पता चलता है कि वो कितनी पॉजिटिव इंसान हैं.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
27 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
29 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines