Bigg Boss 19 Expected Contestants List: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के शुरू होने में अब ज्यादा लंबा टाइम नहीं बचा है। इस बीच अब शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स की एक्सपेक्टेड लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इसमें किसका-किसका नाम शामिल है?
किसका-किसका नाम शामिल?
biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शो में आने वाले कंटेस्टेंट के एक्सपेक्टेड नाम रिवील किए गए हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि बिग बॉस 19 के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट की लिस्ट- गौरव खन्ना, बसीर अली, अश्नूर कौर, हुनर हाली, अवेज दरबार और नगमा, मृदुल और शहबाज (कोई 1), पायल गेमिंग, शरद मल्होत्रा (पुष्टि नहीं), सिवेट तोमर, शफक (घायल हो गई हैं, कैसिंल हो सकता है शो में आना), अनाया बांगर, अली काशिफ खान और जीशान कादरी और पूजा गौर (शायद)।
24 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हर साल की तरह लास्ट टाइम में एक या दो कंटेस्टेंट को बदला जा सकता है। इसके अलावा हर साल की तरह आखिरी टाइम में एक या दो कोई अच्छा नाम शामिल हो सकता है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। इसके अलावा अगर शो की बात करें तो बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। शो के शुरू होने से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा।
50 से ज्यादा लोगों को किया जा चुका अप्रोच
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो अब तक शो के लिए करीब 50 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। शो के कंटेस्टेंट की एक्सपेक्टेड लिस्ट भी सामने आ गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन शामिल होता है? साथ ही इस बार के सीजन में क्या अलग देखने को मिलेगा?
यह भी पढ़ें- ‘पुलिस आई, तार काटे…’, Vivek Agnihotri का फिर फूटा गुस्सा, The Bengal Files के ट्रेलर इवेंट में हुआ था हंगामा
संबंधित खबरें
'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
21 mins agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 hr agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
19 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
23 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines