Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर अब ज्यादा दूर नहीं है। शो के शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। हर रोज बिग बॉस को लेकर नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इस बीच अब शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में इस बार एक्स कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो सकती है। आइए जानते हैं कि क्या है शो से जुड़ा ये नया अपडेट?
‘बिग बॉस सीजन 19’ में होगे 15 कंटेस्टेंट
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, ‘बिग बॉस सीजन 19’ की शुरुआत 15 कंटेस्टेंट के साथ होगी। शो के आने वाले हफ्तों में शो में 3 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे।
शो में हो सकती है एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री
इसके अलावा पोस्ट में कहा गया है कि शो के आखिर में कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी एंट्री कर सकते हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस साल शो के घर के बेडरूम में केवल 15 लोग ही रह सकते हैं। शो में इस बार शायद कोई डबल बेड नहीं होगा और सिर्फ 15 बेड होंगे। एल्विश यादव और हिना खान को लेकर खबरें हैं कि दोनों में शो आ सकते हैं, लेकिन ये कहना जल्दबाजी होगी।
24 अगस्त से शुरू होगा शो
अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर बिग बॉस 19 में ये नया कॉन्सेप्ट लागू होता है, तो शो में कौन-कौन-से एक्स कंटेस्टेंट्स आएंगे। अभी मेकर्स की ओर से किसी भी चीज को लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है। बता दें कि 24 अगस्त से बिग बॉस 19 शुरू होने जा रहा है। इतना ही नहीं शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी होगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ रखा गया है।
मेकर्स कंटेस्टेंट्स की कर रहे तलाश
गौरतलब है कि शो के मेकर्स इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं। अभी तक करीब 45 से 50 लोगों का नाम शो के लिए सामने आ चुका है, लेकिन अभी किसी का भी कंफर्म नाम सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन आएगा?
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines