Bigg Boss 19, Ashnoor Kaur: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के बेहद करीब है. शो से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है. वीकेंड का वार एपिसोड में अशनूर कौर को बेघर कर दिया गया है, जिसके बाद से इंटरनेट पर इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब अशनूर ने बेघर होने के बाद अपना पहला रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि अशनूर ने क्या कहा है?
अशनूर ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अशनूर कौर ने बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अशनूर ने अपनी दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पेट डॉग के संग नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अशनूर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सुकून एक भारी तूफान के बाद और घर वाली इमोजी.
अभिषेक संग शेयर किया पोस्ट
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद अशनूर ने कुछ देर पहले ही एक और पोस्ट डाला है. इस पोस्ट में अशनूर, अभिषेक बजाज के संग नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए अशनूर ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा लेकिन अभिषेक ने इस पर कमेंट किया है, जिस पर अशनूर ने अपना रिएक्शन दिया है.
फिनाले से पहले बेघर हुईं अशनूर
गौरतलब है कि बिग बॉस 19 अब अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है. ऐसे में फिनाले से पहले अशनूर कौर को बेघर कर दिया गया है, जिसका असर अशनूर पर देखने को मिला. अशनूर ने कहा कि वो फिनाले वीक में रहना चाहती थीं और घर से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन उन्होंने घर के नियम को तोड़ा और सलमान खान ने उन्हें बेघर कर दिया.
इंस्टाग्राम पर लाइव आईं अशनूर
दरअसल, अशनूर कौर ने एक टास्क के दौरान तान्या पर लड़की के फट्ट से वार कर दिया था, जिसके बाद तान्या को चोट लगी और वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अशनूर कौर को बेघर कर दिया. शो से बाहर आने के बाद अशनूर इंस्टा पर लाइव भी आ चुकी हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ही शेयर किया है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पाक से आई चेतावनी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines