Bigg Boss 19 से प्रणित की जगह ये स्ट्रॉन्ग प्लेयर हुई एविक्ट, फिर हुआ कुछ ऐसा पलट गया सारा गेम

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो के वीकेंड का वार में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. प्रणित की जगह घर की स्ट्रॉन्ग प्लेयर एविक्ट होंगी. वहीं बाद में बिग बॉस ने नई चाल चली जिससे गेम पलटता दिखाई देगा.

bigg boss 19 eviction, nehal chudasam, secret room

'बिग बॉस 19' के एविक्शन में हुआ खेला, स्ट्रॉन्ग प्लेयर हुईं एविक्ट

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में एक और ट्विस्ट से बिग बॉस ने घरवालों का पूरा गेम बदल दिया है. एविक्शन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है जो कंटेस्टेंट्स के लिए शॉकिंग होने वाली है. नॉमिनेटेड सदस्यों में से पहले प्रणित मोरे का नाम एविक्शन में सामने आ रहा था, वहीं अब एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर का नाम सामने आ रहा है और ये स्ट्रॉन्ग प्लेयर कोई और नहीं बल्कि नेहल चुडासमा हैं. जी हां घरवालों के लिए प्रणित की जगह नेहल को एविक्ट किया गया है. हालांकि एविक्शन के बाद एक नया ट्विस्ट भी ऑडियंस को देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं आखिर ये ट्विस्ट क्या होने वाला है?

कौन हुआ एविक्ट?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक नॉमिनेटेड सदस्य प्रणित मोरे, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और बसीर अली में से नेहल चुडासमा को वीकेंड के वार में एविक्ट किया जाएगा. लेकिन नेहल को एविक्ट करने के बाद बिग बॉस सीक्रेट रूम में भेजने वाले हैं. पहले हफ्ते में जहां फरहाना खान सीक्रेट रूम में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी थीं, अब फरहाना के बाद नेहल भी सीक्रेट रूम में जाकर घरवालों पर सीक्रेटली नजर रखती आने वाली हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘तू अपना दरबार संभाल…’, Bigg Boss 19 के वीकेंड का वार पर अमाल और अवेज के बीच हुआ घमासान

बिग बॉस के ट्विस्ट से बदलेगा गेम

बिग बॉस के इस ट्विस्ट से नेहल की रणनीति और ज्यादा मजबूत होने वाली है. उन्हें घरवालों के सीक्रेट जानने को मिलेंगे जिसके बाद घर में वापसी करने के बाद उन्हें ये पता चल सकेगा कि कौन रियल है और कौन अपने फ्रेंड्स के साथ होकर दोस्ती का ढोंग कर रहा है. अब ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चल पाएगा कि सीक्रेट रूम में जाकर नेहल का गेम कितना स्ट्रॉन्ग होता है.

विज्ञापन

सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास

इस वीकेंड का वार में सलमान खान गौरव खन्ना को भी वेकअप कॉल देते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स के नकली चेहरे को भी हटाते दिखाई देंगे. बता दें बीते दिन हुए कैप्टेंसी टास्क को अभिषेक बजाज ने जीतकर घर की कमान अपने हाथों में ले ली है. अब घरवाले अभिषेक की लीडरशिप में अपनी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं. वहीं अभिषेक के कैप्टन बनने से घरवाले भी फिलहाल खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ