Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 आते ही सुर्खियों में छा गया है। घर में कैद 16 कंटेस्टेंट्स ने शुरुआत के दो दिनों में ही घमासान मचा दिया है। बिग बॉस के घर में लड़ाईयां, ड्रामा और मनोरंजन पहले ही दिन से देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स घर में अपनी फनी हरकतों से ऑडियंस को खूब हंसा भी रहे हैं। ऑडियंस को इन कंटेस्टेंट्स को देखकर काफी मजा भी आ रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सदस्य का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कैप्टेंसी टास्क में फरहाना को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन बनने की रेस से बाहर ये कंटेस्टेंट
Amaal Malik
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अमाल मलिक का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। शो में अमाल की फनी साइड देखने को मिल रही है, जो ऑडियंस को भी काफी पसंद आ रही है। घरवालों की नकल करनी हो या फिर फनी किस्से सुनाने हों, अमाल मलिक बड़े बखूबी से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। ऑडियंस उनकी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
Zeishan Quadri
जीशान कादरी भी घर में एंटरटेनर के रूप में सामने आ रहे हैं। वो कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ये ही कारण है कि ऑडियंस की नजरों में जीशान एंटरटेनर बन गए हैं। घर में भी जीशान की मस्ती को कंटेस्टेंट्स एन्जॉय कर रहे हैं। जीशान के वन लाइनर्स भी काफी फेमस हो रहे हैं।
Mridul Tiwari
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी भी घर में एंटरटेनिंग लग रहे हैं। उनके बोलने का तरीका ऑडियंस को काफी फनी लग रहा है। मृदुल लड़ाई में भी फनी हरकत करके सबको एंटरटेन कर रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि मृदुल लास्ट तक शो में टिक सकते हैं।
Gaurav Khanna
‘अनुपमा’ फेम स्टार गौरव खन्ना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौरव घर के अंदर भी अपने फैंस को निराश करते नजर नहीं आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ गौरव काफी घुल-मिल गए हैं। वहीं वो कंटेस्टेंट्स से फनी बात कर ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं।
Tanya Mittal
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भले ही घर में फेक लग रही हों, लेकिन उनकी बातें ऑडियंस को फनी लग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तान्या की क्लिप्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं। ऑडियंस को उनकी सीरियल बातें भी काफी फनी लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट्स के टारगेट पर आईं Neelam Giri, जानें कंटेस्टेंट्स ने क्या दिए कारण?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines