Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में पहले ही हफ्ते में ऑडियंस को फुल एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिल रहा है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी समझदारी से गेम खेलते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अपने ही दोस्तों के बीच डबल गेम खेलते दिख रहे हैं। बिग बॉस के घर के इन कंटेस्टेंट्स ने साबित कर दिया है कि वो इस शो को जीतने आए हैं। हालांकि जहां कुछ फैंस को इन कंटेस्टेंट्स का गेम पसंद आ रहा है वहीं कुछ उन्हें दोगलेपन के लिए बाहर ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सदस्य का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, किस पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा?
तान्या मित्तल
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी घर में डबल गेम खेलती नजर आ रही हैं। तान्या जहां एक तरफ सबकी केयर करती दिखती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो कंटेस्टेंट्स के बीच आग भी लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि तान्या के इस गेम को घर से बाहर की ऑडियंस पसंद भी कर रही है, लेकिन कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
अशनूर कौर
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर का नाम भी दोगले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। अशनूर ने भी हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में साबित कर दिया कि वो भी दो तरफ खेल रही हैं। जहां उन्होंने गौरव खन्ना से कुछ कहा और जीशान कादरी से वो कुछ कहती नजर आईं। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
अमाल मलिक
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अमाल मलिक भी दोगले दिख रहे हैं। हाल ही में सीक्रेट रूम से बाहर आई फरहाना भट्ट ने भी अमाल की पोल खोल दी थी। बिग बॉस के घर में अमाल और जीशान कादरी की अच्छी दोस्ती दिख रही है, लेकिन जब बाकी के घरवाले अमाल से जीशान के बारे में बुराई करते हैं तो अमाल उस दौरान कुछ नहीं बोलते और उनकी बातों पर भी हामी भरते हैं।
गौरव खन्ना
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने कैप्टेंसी टास्क में ये साबित कर दिया था कि वो भी डबल गेम खेल रहे हैं। कुनिका सदानंद से गौरव की अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन गौरव ने कैप्टेंसी टास्क में कुनिका को सपोर्ट ना करके अशनूर को सपोर्ट किया था। हालांकि बाद में गौरव की पोल भी खुल गई थी, जिसके बाद गौरव और कुनिका की बॉन्डिंग भी खत्म हो गई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Kunicka के खिलाफ घरवालों ने किया वोट, फिर किसको मिली इम्यूनिटी ?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines