Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के करीब आता जा रहा है। शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और हर कोई इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल बातचीत लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है, जिनसे शो के लिए बात चल रही है। आइए जानते हैं कि ये नाम किसका है?
‘दिल से रफू’ एक्ट्रेस फाइनल बातचीत में
‘बिग बॉस 19’ से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि रवि-सरगुन प्रोडक्शन के शो ‘दिल से रफू’ की एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी बिग बॉस 19 के लिए फाइनल बातचीत में हैं। इसी पोस्ट में आगे बताया गया है कि ‘दिल से रफू’ की अभिनेत्री कीर्ति चौधरी को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।
बोल्ड और कॉन्फिडेंट वाइब
अभिनेत्री कीर्ति चौधरी अपनी बोल्ड और कॉन्फिडेंट वाइब के लिए जानी जाती हैं। अगर वो सलमान खान के शो के इस सीजन में आती हैं, तो वो शो के लिए एक निडर चेहरा साबित हो सकती हैं। हालांकि, अभी कीर्ति चौधरी की एंट्री कंफर्म नहीं हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि शो के मेकर्स की कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट में अभिनेत्री कीर्ति चौधरी का नाम आता है या नहीं?
24 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर
इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की बात करें तो शो का पहला प्रोमो आ चुका है, जिसमें सलमान खान अपने अंदाज में नजर आ रहा है। शो का प्रोमो आने के बाद से फैंस में शो के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। प्रीमियर से पहले एक ‘अग्नि परीक्षा’ नाम के स्पेशल एपिसोड की भी चर्चा है।
प्रीमियर से पहले ‘अग्नि परीक्षा’
देखने वाली बात होगी कि अगर प्रीमियर से पहले ‘अग्नि परीक्षा’ नाम का ये स्पेशल एपिसोड आता है, तो इसमें क्या-क्या होगा? सलमान खान का शो पहले ओटीटी पर आएगा और फिर इसी एपिसोड को टीवी पर ऑनएयर किया जाएगा। इसके अलावा सुनने में आया है कि इस बार बिग बॉस, पांच महीने तक चलेगा, जो बिग बॉस के इतिहास में सबसे लंबा सीजन होगा।
यह भी पढ़ें- National Film Awards के बदले में मांगते हैं पैसे… 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
41 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines