Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच जमकर घमासान देखने को मिला. अमाल ने फरहाना को बहुत बुरा-भला सुनाया. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें सलमान खान के साथ स्टेज पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक नजर आ रहे हैं. डब्बू ने अमाल मलिक को सलमान खान के सामने ही खूब फटकार लगाई. अमाल मलिक भी पिता की डांट सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे. चलिए आपको भी बताते हैं डब्बू मलिक ने अमाल को क्या कुछ कहा?
सलमान ने शहबाज को कहा बदतमीज
बिग बॉस के वीकेंड का वार में इस बार घरवाले दिवाली मनाते दिखाई देंगे. वहीं इसी बीच सलमान खान भी घरवालों की क्लास लगाते दिखाई दिए. मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, इसमें सलमान खान शहबाज बदेशा, मालती चाहर और अमाल मलिक की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने शहबाज को कहा कि तुम मजाक करते-करते लिमिट क्रॉस कर जाते हो और वो मजाक बदतमीजी में बदल जाता है. ऑडियंस को आप बदतमीज और इरिटेटिंग लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते किसका चला सिक्का, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कौन-कौन शामिल?
क्या बोले डब्बू मलिक?
वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने अमाल को कहा कि तुम बात-बात पर घरवालों को बीच में लाते हो, तो अब तुम्हारे घरवाले ही तुमसे बात करेंगे. इसके बाद स्टेज पर अमाल के पिता डब्बू मलिक की एंट्री होती है. डब्बू मलिक अमाल को गुस्से में बोलते हैं, ‘लड़, झगड़ जो तेरे मन में आए वो कर लेकिन अपनी जुबान पर कंट्रोल कर और गंदे शब्दों का इस्तेमाल मत कर. मेरे माथे पर मत लिख दे की तो इस तरह से बिहेव करेगा.’ पिता की बातें सुनकर अमाल मलिक फूट-फूटकर रोने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नीलम की भावनाओं से खेली फरहाना, कैप्टेंसी के लिए खेला बड़ा दांव; घरवाले हुए खिलाफ
मालती चाहर को भी पड़ी फटकार
वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने मालती चाहर को भी आड़े हाथों लिया. सलमान खान ने मालती को कहा कि तुमने नेहल को कहा कि कपड़े पहनकर बात कर. इसका मतलब क्या था. इस पर मालती भी सफाई देते हुए कहती हैं कि यहां एसी तेज होता है मैंने इसलिए नेहल को बोला था. इस पर घरवाले भी मालती की सफाई को गलत बताते हैं. बता दें इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, इनमें मालती चाहर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना का नाम शामिल है. वहीं इसके साथ ही इस वीकेंड का वार में कोई भी बेघर नहीं होगा.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines