Bigg Boss 19 Tentative List: ‘बिग बॉस सीजन 19’ का प्रीमियर अगले महीने हो सकता है। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, इस बार सलमान खान का शो वक्त से पहले आएगा और लम्बे समय तक टिकेगा। अब जब शो के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है, तो मेकर्स को कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स लाने पड़ेंगे जिन्हें देखने के बाद दर्शक ऊब ना जाएं। ऐसे में ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए बड़े से बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। टीवी हो या बॉलीवुड हर जगह से उन सेलेब्स को ढूंढकर निकाला जा रहा है, जो TRP बढ़ाने और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। ऐसे ही टॉप 10 सेलेब्स के नाम जानते हैं, जो इस सीजन सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।
कनिका मान
कनिका मान को ‘गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा’ नाम के टीवी शो से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, अब कनिका मान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है। ऐसे में उन्हें भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि वो शो को लेकर मेकर्स से बातचीत भी कर रही हैं।
गौरज तनेजा
यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट भी मेकर्स की नजरों में हैं। गौरव को पहले भी शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। कंट्रोवर्सी में घिरे रहने वाले इस यूट्यूबर को देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में गौरव तनेजा मेकर्स की टॉप चॉइस हैं।
मुन्मुम दत्ता
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी को भी कई साल से मेकर्स इस शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हर बार मुनमुन दत्ता इस शो का ऑफर ठुकरा देती हैं। हालांकि, मेकर्स हार नहीं मानते और ऐसे में एक बार फिर मुनमुन को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
राम कपूर
राम कपूर ने टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी तीनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है और फैंस को इम्प्रेस किया है। उनका हर प्रोजेक्ट मेमोरेबल बन जाता है। ऐसे में अगर वो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आए तो ये शो भी यादगार बन सकता है। वैसे सीजन 13 के बाद अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट वो मैजिक क्रिएट नहीं कर पाया है, जो उस सीजन में हुआ था।
मिस्टर फेसु
फैसल शेख उर्फ मिस्टर फेसु को भी ‘बिग बॉस’ में लाने की कोशिशें मेकर्स कई सालों से कर रहे हैं। हालांकि, मिस्टर फेसु खुद इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं, फिर भी वो अपनी फैमिली के कारण ये शो नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इस बार उनके शो में शामिल होने के पूरे चांस हैं।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। वो बॉलीवुड से संन्यास लेकर रियल लाइफ में साध्वी बन गई हैं। फिर भी मेकर्स चाहते हैं कि ममता कुलकर्णी ‘बिग बॉस’ में किसी भी तरह शामिल हो जाएं। अब उनकी एंट्री अगर हो गई, तो शो में कई बड़े धमाके हो सकते हैं।
राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जो एक आरोप के बाद से अक्सर अपना मुंह छुपाकर चलते हैं, उन्हें इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में कौन नहीं देखना चाहेगा? उनके शो में शामिल होने से स्पाइस की कमी तो फैंस को महसूस नहीं होगी।
अपूर्वा मखीजा
रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा की डिमांड इस वक्त चारों तरफ दिखाई दे रही है। समय रैना के शो में हुई कंट्रोवर्सी के बाद अपूर्वा मखीजा की इंटरनेट पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही उन्हें करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी शामिल होने का मौका मिला है। इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब उन्हें सलमान खान के शो के लिए भी अप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या Ananya Panday ने करवाई लिप सर्जरी? लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस ने उठाए सवाल
डेजी शाह
सलमान खान की को-स्टार को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया जा चुका है। डेजी शाह फिल्मों के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी पर डेब्यू कर चुकी हैं। ऐसे में हो सकता है कि सलमान खान के साथ इस शो में काम करने के लिए भी राजी हो जाएं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines