Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में 16 सेलिब्रिटीज देखने को मिले हैं। टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया से चुन-चुनकर मेकर्स ने इस बार कंटेस्टेंट्स को शो में एंट्री दी है। कई सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस सीजन 19’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई धुरंधर देखने को मिले हैं। फिर भी एक कमी है तो इस बार ऑडियंस को खलने वाली है। इस सीजन में सबसे शॉकिंग चीज ये है कि इस बार बीबी हाउस में एक भी लीडिंग टीवी या बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है।
नहीं आई टीवी की एक भी पॉपुलर बहू
टीवी इंडस्ट्री की बात करें तो सिर्फ गौरव खन्ना ही ऐसे एक्टर हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं। बॉलीवुड से कुनिका सदानंद हैं जो पॉपुलर हैं, लेकिन अब उनकी तुलना आजकल की एक्ट्रेस से तो नहीं की जा सकती। सोशल मीडिया की दुनिया से नगमा मिराजकर हैं। फिर भी फैंस को ये बात तो खटकेगी ही कि इस सीजन में टीवी की एक भी बहू ने हिस्सा नहीं लिया। भले ही शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए मेकर्स कई हसीनाएं लेकर आए हैं, पर बहू की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।
‘बिग बॉस 19’ में दिखी टीवी की लीडिंग लेडी की कमी
आपको बता दें, ‘बिग बॉस’ के कई सीजन टीवी की बहुओं ने जीते हैं। श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, जूही परमार, तेजस्वी प्रकाश, शिल्पा शिंदे, दीपिका कक्कड़ और रुबीना दिलैक जैसे टीवी एक्ट्रेसेस इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। जब भी कोई टीवी एक्ट्रेस इस शो में शामिल होती है, तो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए जीत का रास्ता मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए टीवी की कोई भी संस्कारी बहू नहीं आई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में किसकी धुन पर नचाएंगे कंटेस्टेंट्स? बोरियत भगाने के लिए कांसेप्ट में किया मजेदार चेंज
गौरा खन्ना बचाएंगे टीवी की नाक!
टीवी की संस्कारी बहुओं को अब फैंस ‘बिग बॉस 19’ में बेहद मिस करने वाले हैं। आपको बता दें, इस बार टीवी की शान एक्टर गौरव खन्ना के हाथ में है। बहू न सही इस बार टीवी का लाडला बेटा सभी को टक्कर देता हुआ नजर आएगा। गौरव खन्ना अभी फिलहाल तो काफी एक्टिव लग रहे हैं। रियल लाइफ में वो कैसे हैं, ये तो बहुत जल्द फैंस को पता चल ही जाएगा।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines