Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में तान्या मित्तल बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा दिखाई और सुनाई दे रही हैं। वो लोगों से बात करने की कोशिश तो कर ही रही हैं, साथ ही सभी के दिमाग में खुद को लेकर कुछ नैरेटिव भी सेट करने की कोशिश कर रही हैं। इस रियलिटी शो में तान्या ने कुछ ऐसी बातें कर दी हैं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। अशनूर कौर और जीशान कादरी तो अब तान्या मित्तल को फेक मान बैठे हैं और उनकी पीठ पीछे मजाक भी उड़ा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि तान्या ने कौन-कौन से नैरेटिव सेट करने की कोशिश की?
तान्या मित्तल के नहीं हैं दोस्त
तान्या ने जीशान कादरी के सामने ये बात कही है कि वो छोटे शहर से आती हैं और उनके परिवार वाले ज्यादा दोस्त बनाने की परमिशन नहीं देते। उनके ज्यादा दोस्त नहीं हैं और खासकर कोई मेल फ्रेंड नहीं है। अगर लड़कियां ज्यादा लड़कों से बात करें तो बदनाम हो जाती हैं। हालांकि, जीशान ने उनसे पूछ लिया कि अगर दोस्त नहीं है, तो इतना बड़ा बिजनेस कैसे चलाया?
बॉडीगार्ड रखने का शौक
तान्या ने नेशनल टीवी पर खुलासा किया है कि उनके पास कई बॉडीगार्ड हैं। उन्हें पसंद है कि उनके आस-पास बॉडीगार्ड हों और वो उन्हें प्रोटेक्ट करें। हालांकि, उन्हें कोई सेफ्टी इशू नहीं है और न ही उन्हें कोई थ्रेट मिला है। तान्या का कहना है कि ये बस उनका और उनके परिवार का शौक है। इस बात से सभी घरवाले हैरान रह गए।
घर से बाहर नहीं निकलतीं तान्या
तान्या मित्तल ने एक ही एपिसोड में कई बार ये बात उठाई है कि वो घर से कहीं भी बाहर नहीं जातीं। ऐसे में लोग उन्हें क्रॉस क्वेश्चन करते हुए नजर आए कि क्या उन्होंने घर में ही ऑफिस बनाया हुआ है? हालांकि, एक्ट्रेस ने रिवील किया कि ऑफिस घर के पास ही हैं। यानी वो झूठ बोल रही हैं कि वो हमेशा घर पर ही रहती हैं। साथ ही अगर वो घर पर ही रहती हैं, तो बॉडीगार्ड क्यों रखे हैं? लोग ये भी जानना चाहते हैं।
सिर्फ साड़ी पहनती हैं तान्या
तान्या ने जीशान कादरी के सामने ये बात कही है कि वो सिर्फ साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि इंडस्ट्री की लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने पड़ते हैं और तब जाकर वो इस तरह के शो में पहुंचती हैं, या फिर मशहूर होती हैं। हालांकि, वो साड़ी में भी अपनी पहचान बनाने और इतने बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कामयाब हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna ने क्या किया? दूसरे ही दिन निकले Awez Darbar के आंसू
मृदुल से खुद को बॉस बुलवाने की कोशिश
तान्या मित्तल ने शो में मृदुल से कहा कि उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि कोई उन्हें उनके नाम से बुलाए। उनका भाई तक उन्हें नाम से नहीं बुलाता और उन्हें बॉस कहता है। ये सुनकर उन्हें ऐसा लगता है कि लड़की होने के बाद भी उन्होंने कुछ अचीव कर लिया है। उन्होंने मृदुल तिवारी से खुद को बॉस कहने के लिए भी कहा।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
35 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines