Bigg Boss 19 Contestant Reveal: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड प्रीमियर में अब बस 30 घंटे रह गए है। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने बड़ा तोहफा दे दिया है। शो के तीन कंटेस्टेंट्स के प्रोमो रिलीज कर दिए गए हैं। इन तीनों कंटेस्टेंट्स के डांस परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस-किस कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो आए हैं।
किस-किसके प्रोमो वीडियो हुए रिलीज?
जियोहॉस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कंटेस्टेंट्स के डांस परफॉर्मेंस के प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रोमो वीडियो में गौरव के फेस को ब्लर किया गया है, लेकिन यूजर्स ने उन्हें पहचान लिया है और कमेंट्स में वो गौरव का वेलकन कर रहे हैं।
नगमा मिराजकर
दूसरे प्रोमो वीडियो में पॉपुलर इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर नजर आ रही हैं। हालांकि, नगमा के फेस को भी ब्लर किया गया है। इस वीडियो में नगमा के संग अवेज दरबार भी नजर आ रहे हैं। नेटिजंस ने दोनों को पहचान लिया है और उनके लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। इसके अलावा एक तीसरा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।
अमाल मलिक
इस तीसरे प्रोमो वीडियो में पॉपुलर सिंगर अमाल मलिक नजर आ रहे हैं। अमाल की आवाज से लोगों ने उन्होंने पहचान लिया है और कमेंट्स करके उनका वेलकम कर रहे हैं। अमाल के फेस को भी ब्लर किया गया है। भले ही प्रोमो वीडियो में किसी भी कंटेस्टेंट्स के फेस को रिवील नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने कयास लगा लिए हैं कि शो में आने वाले ये तीनों कंटेस्टेंट्स कौन हैं?
बिग बॉस 19 का प्रीमियर
24 अगस्त से बिग बॉस 19 का प्रीमियर शुरू होने वाला है। शो के प्रीमियर से पहले घर की झलक भी मेकर्स ने दिखा दी है। अब देखने वाली बात होगी कि शो में क्या-क्या टास्क और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लग्जरी घर का वीडियो रिलीज, Salman Khan के शो के घर की झलक देख फैंस हुए एक्साइटेड
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines