Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो पर सभी दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं। लोग सिर्फ रात को आने वाला एपिसोड नहीं देखते, बल्कि 24 घंटे ‘बिग बॉस’ के लाइव से भी जुड़े रहते हैं। इसी दौरान अब शो को लेकर खुलासा हुआ है। सलमान खान के शो के सेट पर एक बड़ा और भयानक हादसा हो सकता था। किसी एक घरवाले की लापरवाही से सभी की जान खतरे में पड़ सकती थी।
‘बिग बॉस 19’ के सेट पर लग सकती थी आग
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर आग लगती-लगती बची है। ये हादसा इतना भयानक हो सकता था कि पूरा सेट ही जलकर राख हो जाता। इस हादसे में किसी की जान पर भी बन सकती थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी अपडेट देने वाले एक हैंडल की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी कंटेस्टेंट ने रात को गैस खुली छोड़ दी। अब आप समझ ही सकते हैं कि ये मामला कितना सीरियस है। गैस खुली छोड़ने का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, ये तो फैंस भी जानते हैं।
रात में किसी ने खुली छोड़ दी गैस
बताया जा रहा है कि गैस खुली छोड़ने के बाद एक बड़ा एक्सीडेंट होने से टल गया। वहीं, इस वक्त बसीर अली घर के कैप्टन हैं, ऐसे में जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो वो बुरी तरह से भड़क उठे। बसीर अली गुस्सा हो गए और अपना आपा खो बैठे। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई अनहोनी सेट पर नहीं हुई है। लेकिन इस बात को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता कि ये लापरवाही किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी।
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी के कारण सगी बहन संग रोमांस, विरोध में फटे पोस्टर; मच गया था हड़कंप
लापरवाही देख भड़का घर का कैप्टन
आपको बता दें, इससे पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर में ऐसे कई किस्से हुए हैं, जब सेट जलते-जलते बचा है। ‘बिग बॉस सीजन 15’ में भी कंटेस्टेंट्स ने कुकिंग करते हुए किचन में लगभग आग लगा दी थी। इसी तरह के हादसे कई बार शो में देखने को मिले हैं। वहीं, इस बार गलती किसकी है? अभी तक उसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। अच्छी बात तो ये है कि शो पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बात वक्त रहते संभल गई।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines