Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अगस्त में शुरू होने वाला है। अब एक-एक करके शो से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां सामने आ रही हैं। ‘बिग बॉस 19’ की प्रीमियर डेट से लेकर थीम तक का खुलासा हो चुका है। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 19’ के पहले 2 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली और सिंगर श्रीराम चंद्रा को अब ‘बिग बॉस 19’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि इन दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
‘बिग बॉस 19’ में कन्फर्म हुई 2 एंट्री
अब ‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल पर ये कन्फर्म कर दिया है कि सिंगर श्रीराम चंद्रा और एक्ट्रेस हुनर हाली ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेने वाले हैं। पहले इन दोनों की मेकर्स के साथ जो भी बातचीत चल रही थी, वो चुकी है और अब ये दोनों ही शो का हिस्सा होंगे। आपको बता दें, हुनर हाली अपने एक ऊप्स मोमेंट की वजह से खूब सुर्खियों में रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि वो बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं।
हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा बनेंगे ‘बिग बॉस’ का हिस्सा
वहीं, हुनर हाली के करियर की बात करें तो उन्होंने शो ‘कहानी घर घर की’ से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘गृहस्थी’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘दहलीज’, ‘एक बूंद इश्क’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे शोज में भी काम किया है। अब वो ‘बिग बॉस’ में भी आने के लिए तैयार हैं। वहीं, सिंगर श्रीराम चंद्रा की बात करें तो वो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 5 के विनर हैं। श्रीराम चंद्रा एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर हैं और कई म्यूजिक शोज भी होस्ट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को लेकर ये क्या कह गए Micky Makeover? रूमर्स पर रिएक्शन हुआ वायरल
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का है इंतजार
श्रीराम चंद्रा को तेलुगु फिल्मों और टीवी शोज के लिए काम कर पहचान मिली है। अब वो एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने एक्ट्रेस हुनर हाली और सिंगर श्रीराम चंद्रा के शो में शामिल होने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ना ही इन दोनों ने अभी तक अपनी ‘बिग बॉस’ में एंट्री पर कोई रिएक्शन दिया है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines