Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ काफी वाइल्ड होता जा रहा है। ये शो अपने लड़ाई-झगड़ों के कारण जाना जाता है। इस सीजन की शुरुआत ही ड्रामे के साथ हुई है। घर में कई बार तांडव हो चुका है। ऊपर से फरहाना भट्ट की मेन हाउस में एंट्री होने के बाद से लड़ाई-झगड़े और भी ज्यादा बढ़ चुके हैं। उनके और बसीर अली के बीच तो 36 का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। अब ये अनबन एक बड़ी दुश्मनी का रूप लेने वाली है। ‘बिग बॉस’ के घर में सीजन 2 का इतिहास एक बार फिर दोहराता हुआ दिखाई देगा।
बसीर ने पूल में फेंका फरहाना का बिस्तर
अब फरहाना भट्ट और बसीर अली का झगड़ा फैंस को फ्लैशबैक में ले जा सकता है। सीजन 2 में संभावना सेठ और राजा चौधरी के बीच जो हुआ था, अब जल्द ही दर्शक उसे नए अंदाज में देखेंगे। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है और इसमें फरहाना भट्ट की पहले नीलम गिरी से लड़ाई होती हुई दिखाई दे रही है और फिर बसीर से। नीलम तो फरहाना से झगड़ने के बाद रो गईं, लेकिन बसीर ने गुस्से में आकर फरहाना के बिस्तर पानी में फेंक दिया।
राजा चौधरी ने भी संभावना के बिस्तर पर फेंका था पानी
वीडियो में बसीर को फरहाना भट्ट के गद्दे और चादर को पूल में फेंकते हुए देखा जा सकता है। ऐसा ही कुछ बिग बॉस सीजन 2 में भी हुआ था। एक झगड़े के बाद राजा चौधरी ने बाल्टी भरकर संभावना सेठ के बिस्तर पर पानी फेंक दिया था। पहले उन्होंने गुस्से में बेड पर पड़ा सारा सामान जमीन पर फेंका और फिर पानी भरी बाल्टी बेड पर पलट दी थी। अब बसीर ने भी पहले फरहाना का सामान जमीन पर फेंका और उनका बिस्तर घसीटते हुए पूल तक लेकर आए और फिर उसमें बहा दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर Salman Khan से हुईं 3 बड़ी गलतियां! गेम और घर का माहौल बिगाड़ने के लिए काफी
बसीर और फरहाना ने तोड़े घर के नियम
अब ऐसा लग रहा है कि जैसे शो में इतिहास दोहरा रहा है। आपको बता दें, बसीर की इस हरकत के बाद ये मामला और भी गर्माने वाला है। फरहाना इतनी आसानी से चुप नहीं बैठेंगी। वो प्रोमो में बसीर पर गुस्से में चीजें फेंकती हुई नजर आ रही हैं। अब देखना ये होगा कि इन दोनों में से सजा किसे मिलेगी? क्योंकि दोनों कंटेस्टेंट्स ने ही ‘बिग बॉस’ के घर के अहम नियम तोड़े हैं। एक ने ‘बिग बॉस’ की प्रॉपर्टी को डैमेज किया है, तो दूसरे ने गुस्से में चीजें फेंककर हिंसा की है।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines