Bigg Boss 19: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में अभी तक सिर्फ मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक का लव एंगल देखने को मिल रहा था। इस घर में अब एक नई लव स्टोरी की शुरुआत भी हो सकती है। यहां बात अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की नहीं हो रही, जिनके बीच उन्हीं के दोस्तों को क्यूट रोमांस दिखाई दे रहा है। बल्कि यहां बात बसीर अली के लव एंगल की हो रही है। ऐसा लगता है बसीर अली फ्लर्ट करने में एक्सपर्ट हैं। शायद इसलिए ही तीसरे हफ्ते में उनका नाम तीसरी लड़की के साथ जुड़ रहा है।
लड़कियों पर टिका बसीर अली का गेम
बसीर अली शो की शुरुआत में नेहल चुडासमा के सबसे क्लोज नजर आए थे। ये दोनों एक-दूसरे को बाहर से जानते हैं और शो में एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस’ में कई बार ऐसा लगा कि बसीर फ्लर्ट करते हुए नेहल से अपने दिल की बात कहने की कोशिश कर रहे हैं। मजाक-मजाक में बसीर ने इस शो में काफी कुछ कहा है। हालांकि, जब फरहाना भट्ट के साथ उनके झगड़े बढ़े तो बसीर ने गेम को एक नया रुख दे दिया। वो नेहल को छोड़कर फरहाना के पीछे घूमने लगे। बसीर काफी समय से खुलेआम फरहाना भट्ट के साथ नेशनल टीवी पर फ्लर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
नेहल और फरहाना के बाद नतालिया से जुड़ा नाम
वहीं, फरहाना भी बसीर की मीठी-मीठी बातें सुनकर मुस्कुराती और शर्माती हुई नजर आती हैं। ऐसा लग रहा है कि फरहाना भी बसीर से अब इम्प्रेस हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे क्लिप्स भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बसीर नेहल को रोता छोड़कर फरहाना की हेल्प करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब बसीर का ध्यान फरहाना से भी हट चुका है और तीसरी फीमेल कंटेस्टेंट पर आ गया है। बसीर अली अब नतालिया जानोसजेक में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हाल ही में अमाल मलिक को शो पर भी ये कहते हुए सुना गया था कि बसीर बिना बात नतालिया को समझाते रहते हैं, जबकि वो सब जानती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘गाड़ी रोककर पूछता था…’, Aamir Khan 30 साल पहले सड़कों पर पहनी हुई जीन्स मांगने को क्यों हो गए थे मजबूर?
मृदुल की लव स्टोरी में कांटा बनेंगे बसीर?
सोशल मीडिया पर भी बसीर और नतालिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है जैसे बसीर अपनी फीलिंग्स नतालिया के सामने एक्सप्रेस कर रहे हैं। यानी अब नतालिया का नाम एक तरफ मृदुल, तो दूसरी तरफ बसीर के साथ जुड़ रहा है। आपको बता दें, कुछ दिन पहले मृदुल भी नतालिया के सामने इस बात को लेकर जेलस हो रहे थे कि वो बसीर से ज्यादा बात कर रही हैं। ऐसे में अब मृदुल की लव स्टोरी पर बसीर की वजह से ग्रहण लग सकता है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
45 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines