Bigg Boss 19: टीवी के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का एक पैटर्न जो कई सालों से बना हुआ है, वो इस साल टूटता हुआ नजर आ रहा है. सलमान खान का शो लगता है पुराने कांसेप्ट पर वापस आ गया है. पिछले कई सालों से ये देखने को मिल रहा है कि ये शो वही कंटेस्टेंट्स जीत रहे हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं. एल्विश यादव और एमसी स्टैन इस बात के जीते जागते सबूत हैं. इन दोनों ने शो में उन कंटेस्टेंट्स को हराया है, जिनके शो में जीतने के सबसे ज्यादा चांस थे. एमसी स्टैन ने पूरे सीजन कुछ नहीं किया और सिर्फ लास्ट के एक हफ्ते में एक्टिव होकर ट्रॉफी हासिल कर ली क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर पहले से ही काफी ज्यादा फॉलोअर्स थे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इस हफ्ते इन 8 सदस्यों पर गिरी गाज, घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट
‘बिग बॉस’ में बदला फॉलोअर्स वाला फार्मूला
दूसरी तरफ ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के शो जीतने के सबसे ज्यादा चांस थे, जबकि एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने चंद दिनों में सब कुछ बदल दिया. ज्यादा फॉलोअर्स के कारण एल्विश शो जीत गए. ये सब देखकर दर्शकों को लग रहा था कि ‘बिग बॉस 19’ में भी फॉलोअर्स वाला फार्मूला ही काम आने वाला है. शो की शुरुआत में ही मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जो मुकाबला हुआ था, वो मृदुल अपने फॉलोअर्स के कारण वोटों में बड़े गैप के साथ जीत गए थे. ऐसे में लोगों को लगने लगा था कि शो में कुछ भी हो, जीत तो अवेज दरबार या फिर मृदुल तिवारी की ही होगी.
अवेज के एविक्शन से मिला रियलिटी चेक
हालांकि, अब ना सिर्फ ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स, बल्कि फैंस को भी रियलिटी चेक मिल गया है. इस बार अवेज दरबार सलमान खान के रियलिटी शो से बाहर हुए हैं और ये सभी के लिए बेहद शॉकिंग था क्योंकि उनके पास इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अवेज का इतनी जल्दी शो से निकलना लोगों को चौंका रहा है. सलमान खान भी सभी को ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस शो में आप तभी टिके रह सकते हैं, जब आप फैंस को एंटरटेन करेंगे और उनके दिल जीतेंगे.
मृदुल तिवारी को भी है खतरा
अब अवेज के एविक्शन से साफ हो गया है कि इस बार पहले से जो फॉलोअर्स इकट्ठे किए हुए हैं, वो कंटेस्टेंट्स को नहीं बचाने वाले. इस शो की अपनी एक फैन फॉलोइंग है और कंटेस्टेंट्स को सर्वाइव करने के लिए शो में खुलकर खेलना होगा और दिखना होगा. यानी मृदुल तिवारी भी अगर सलमान या बाकी लोगों की सलाह नहीं सुनते और चुप चाप बैठे रहे, तो उनका भी जल्द ही ‘बिग बॉस 19’ से पत्ता कट सकता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines