Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में अब ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। इस शो में झगड़े तो पहले दिन से ही शुरू हो चुके हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव अब बस बढ़ता ही जाएगा। पहले दिन जिन लोगों के बीच दोस्ती देखने को मिली है, अब उनके रिश्ते में भी दरार आने वाली है। गौरव खन्ना और अवेज दरबार भी अब आमने-सामने होंगे। इनके बीच कुछ ऐसा होगा कि नेशनल टीवी पर अवेज दरबार के आंसू निकल जाएंगे। अभी तो खेल शुरू ही हुआ है और अभी से अवेज दरबार इमोशनल हो गए हैं।
अवेज दरबार और गौरव खन्ना में पड़ी फूट
दरअसल, अब ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना और अवेज दरबार के बीच कुछ ऐसा होगा कि अवेज अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे। नॉमिनेशन टास्क के कारण इन दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया है। अवेज दरबार ने नॉमिनेशन टास्क में गौरव खन्ना को नॉमिनेट कर दिया है। अवेज ने गौरव खन्ना की ड्यूटी को लेकर मुद्दा उठाया और उन्हें बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। उनकी ये बात गौरव को पसंद नहीं आई। नॉमिनेशन टास्क के बाद गौरव खन्ना इस मुद्दे पर अवेज से सवाल-जवाब करते हुए दिखाई दिए।
नॉमिनेशन के कारण अवेज पर भड़के गौरव खन्ना
गौरव ने अवेज से सवाल किया कि उन्हें नतालिया का इन्वॉल्वमेंट उनके गेम के इन्वॉल्वमेंट से ज्यादा लगता है? इसके बाद अवेज उन्हें सफाई देते हुए नजर आए। अवेज ने गौरव के खेल को स्लाई (यानी झूठा) बता दिया। इसके बाद गौरव उन पर और भी भड़क गए। दोनों के बीच इस बात पर काफी बहस हुई और इनकी दोस्ती में भी दरार आ गई। बस फिर क्या था? अवेज दरबार अपने दोस्त को नाराज कर खुद भावुक हो गए। नेशनल टीवी पर अब उन्हें रोते हुए देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Shehbaz Badesha की सीक्रेट रूम से वायरल हुई तस्वीर, क्या Shehnaaz Gill के भाई की होगी एंट्री?
अवेज दरबार के नहीं रुके आंसू
खाना खाते हुए अवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा के साथ बैठे हैं और वो उन्हें संभालती हुई नजर आ रही हैं। तभी अमाल मलिक आकर पूछते हैं कि उन्हें क्या हुआ? तो नगमा बताती हैं कि वो थोड़े उदास हैं और फिर अवेज के आंसू बहने लगते हैं। वो एपिसोड में काफी इमोशनल नजर आने वाले हैं। अवेज को ऐसे देखकर फैंस भी मायूस हो गए हैं।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines