बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ और रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कलर्स टीवी और बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन) के अलग होने के बाद दोनों ही शो पर खतरों के बादल मंडराने लगे हैं। यही नहीं बिग बॉस ओटीटी 4 को लेकर भी फैंस के मन में सवाल है कि ये शो कब और कहां देख सकेंगे? पिछले दिनों खबर आई थी कि इस बार ये तीनों शो कलर्स टीवी की बजाए सोनी टीवी पर दस्तक दे सकते हैं। अब इनके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपडेट आ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
क्या है नया अपडेट?
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले फैनपेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि बनिजय एशिया (एंडेमोलशाइन) के सीईओ दीपक धर ‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपने नेटवर्क से शिफ्ट करने के लिए सोनी टीवी के साथ बातचीत करने में लगे हुए हैं।
इसके अलावा वह दोनों के बीच चल रहे मसले को सुलझाने के लिए और कलर्स टीवी पर दोनों शो की स्ट्रीमिंग जारी रखने के लिए आम प्लेटफॉर्म खोजने के प्रयास में जियो हॉटस्टार के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जाट’-‘केसरी 2’ के बीच चुपचाप 794 करोड़ कमा ले गई ये हॉरर फिल्म, आपने देखी क्या?
जियो हॉटस्टार पर हो सकती है स्ट्रीमिंग
इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ दोनों ही शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकते हैं। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।
आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने को लेकर कुछ कहा गया है। ये सारी जानकारी सिर्फ फैन पेज की दी हुई जानकारी पर आधारित है। गौरतलब है कि हर साल अप्रैल महीने से ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग शुरू हो जाती है। इस बार शो की स्ट्रीमिंग में देरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
27 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines