Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को शुरू हुए एक महीना पूरा होने वाला है। अब सभी कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आ गए हैं। शुरुआत में तो सभी ने अच्छे और फेयर बने रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब सभी के मुखौटे उतरते जा रहे हैं। अब इस शो में घुलने-मिलने वाला समय जा चुका है और सभी लोग गेम खेल रहे हैं और साजिशें रच रहे हैं। कुछ लोग सामने से आकर वार करते हैं, तो कुछ अपने ही दोस्तों की पीठ पर छुरा घोंपते हुए नजर आ रहे हैं। इस घर में कई लोग हैं जो गंदा गेम खेल रहे हैं, लेकिन सबसे डर्टी गेम अमाल मलिक का है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 15 कंटेस्टेंट्स में से पॉपुलैरिटी में किसने मारी बाजी? सबसे पीछे रह गई दूध वाला कम्युनिटी
अमाल मलिक खेल रहे सबसे गंदा गेम
अमाल मलिक इस शो में कुछ ऐसी हरकतें कर रहे हैं कि उनके पिता डब्बू मलिक को बाहर माफियां तक मांगनी पड़ रही हैं। अमाल ने जिस तरह से अवेज दरबार के प्रोफेशन को इस शो पर लाया और उनकी पर्सनल लाइफ पर भी जो टिप्पणियां की हैं, उसके बाद डब्बू ने मीडिया के सामने अवेज दरबार और उनके परिवार से माफी मांगी है। इसके बाद भी अमाल रुकने का नाम नहीं ले रहे। अवेज को दोस्त बोलकर उनकी धज्जियां उड़ाने के बाद अब अमाल बसीर अली और जीशान कादरी को भी नहीं छोड़ रहे। बसीर के लिए आंसू बहाने के बाद वो उनकी चुगलियां करते हुए पकड़े गए थे।
यह भी पढ़ें: ‘इनका तो ब्रेकअप…’, Malaika Arora ने Arjun Kapoor को सबके सामने लगाया गले; वीडियो देख फैंस भी हैरान
जीशान की मदद करने पर नीलम को दी धमकी
अब अमाल के अगले टारगेट जीशान बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों से जीशान की तबीयत ठीक नहीं है और वो अपनी ड्यूटी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में घरवालों ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया। बसीर और अमाल ने खुद जाकर पहले कैप्टन अभिषेक बजाज से जीशान की कंप्लेंट की और फिर बाकी घरवालों के सामने भी इस मुद्दे को जानकर उठाया। अमाल ने तो नीलम को साफ-साफ ये तक कहा था कि वो जीशान की ड्यूटी में हेल्प ना करें और अगर वो हेल्प करेंगी तो अमाल भी अपनी ड्यूटी नहीं करेंगे। इस दौरान अमाल काफी सीरियस लग रहे थे। हालांकि, जैसे ही ये बात जीशान के सामने खुली, तो अमाल एक सेकंड में अपनी बात से पलट गए।
जीशान को अमाल ने सुनाई झूठी कहानी
जब जीशान बर्तन धोते हुए अमाल पर भड़क रहे थे तो उन्होंने पूरा गेम ही पलट दिया। अमाल ने ऐसा झूठ बोला कि सीक्रेट रूम में बैठी नेहल तो क्या, इस शो की जनता भी दंग रह गई। अपनी सफाई पेश करते हुए अमाल ने जीशान को कहा कि उन्होंने नीलम को कहा था, ‘मेरी हेल्प मत कर, जीशान भाई की करनी है तो कर ले, लेकिन ड्यूटी में मत पड़।’ अमाल शो पर खुलेआम झूठ बोलते हुए पकड़े जा रहे हैं। अब उनका ये डर्टी गेम देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भड़के हुए हैं। अमाल मलिक देखते ही देखते हीरो से विलेन बनते जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines