Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसे लेकर घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला. वहीं इस रेस में प्रणित मोरे ने बाजी मार ली और वो घर के नए कैप्टन बन गए हैं. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच लड़ाई देखने को मिली. वहीं मालती और अमाल के बीच हुई लड़ाई में तान्या ने अपनी चाल चल दी और दोनों के बीच माचिस की तिल्ली लगाकर और लड़ाई बढ़ा दी. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.
मालती और अमाल के बीच जंग
‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें अमाल मलिक मालती चाहर को गुस्से में बोल रहे हैं कि मुझसे चार लोगों के सामने बदतमीजी करने की जरूरत नहीं है. इस पर मालती चिल्लाते हुए कहती हैं कि बाद में बात करते हैं. इसके बाद अमाल कहते हैं कि मुझे गटर मत बोलना. मालती भड़क जाती हैं और कहती हैं कि मैंने तुमसे कभी बदतमीजी नहीं की. दोनों की लड़ाई के बीच तान्या मित्तल भी आ जाती हैं और तान्या अमाल को भड़काने लगती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में मृदुल तिवारी के बाद अब ये सदस्य बना कप्तान, शहबाज को हराकर जीती बाजी
तान्या ने लगाई आग
मालती और अमाल की लड़ाई में तान्या बोलती हैं कि अमाल ये मालती तुम्हें क्या बोल रही है. इसके साथ ही तान्या मालती को लेकर कहती हैं कि अमाल वो ट्राई कर रही है कि तुम दोनों के बीच कोई एंगल बन जाए. तान्या के साथ-साथ पीछे से कुनिका भी बोलने लगती हैं और कहती हैं कि मालती पहले अमाल की टीशर्ट पहनती है और फिर उसके साथ ही बदतमीजी भी कर रही है. अमाल को गुस्से में देख मालती फिर अमाल के पास जाकर कहती हैं कि मैंने कभी भी तुमसे बदतमीजी नहीं की है. सब भड़का रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अपनी बहन के साथ…?’ ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद सलमान खान पर भड़के बसीर अली, बोले- ‘फ्यूचर खराब हो सकता है’
तान्या और मालती की लड़ाई
बता दें बीते एपिसोड में मालती को भड़काने के लिए तान्या ने अमाल की टी शर्ट भी पहनी थी और तान्या मालती को बुरा-भला बोलते हुए भी सुनाई दी थीं. वहीं अब एक और प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें मालती गलती से तान्या को धक्का मारती दिख रही हैं और मालती बोलती हैं कि गलती से सही काम हो गया. इस पर तान्या भड़क जाती हैं और मालती को खरी-खरी सुनाती हैं. नॉमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines