सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में काफी कुछ देखने के लिए मिल रहा है. घर में कभी सदस्यों के बीच प्यार तो कभी तकरार देखने के लिए मिल रही है. घर में अक्सर सदस्यों के बीच कामों को लेकर बहस होती रहती है. कई बार शो में ऐसे भी मोमेंट देखने के लिए मिलते हैं जब कंटेस्टेंट्स अपने स्ट्रगल या फिर कोई जीवन से जुड़ी इमोशनल कहानी को शेयर करते हैं. उस में समय सभी की आंखों में आंसू होते हैं. ऐसे में अब अमाल मलिक ने मां के दर्द को बयां किया है, जो उन्होंने प्रेग्नेंसी के समय में सहा था. सिंगर ने बताया कि उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था.
दरअसल, अमाल मलिका को हालिया एपिसोड में बशीर अली से बात करते हुए देखा गया था. इसी बातचीत में सिंगर ने मां की प्रेग्नेंसी के दौरान के स्ट्रगल के बारे में बात की और बताया कि जब उनकी मां प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें बहुत कुछ सुनाया गया था. क्योंकि वो लोग एक ज्वॉइंट परिवार में रहते थे. सिंगर बताते हैं कि एक दिन उनकी मां को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपना हाथ कपबोर्ड में मार दिया था. अमाल बताते हैं कि उनकी मां ने इतना सबकुछ सहा इसलिए वो सब यहां तक पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: नेशनल लोक अदालत से मिली हनी सिंह को बड़ी राहत, 6 साल पुराना केस खत्म, जानिए पूरा मामला
अंकल अनु मलिक पर भी लगाया धोखे का आरोप
इतना हीनहीं, अमाल मलिक ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में अंकल अनु मलिक पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उनका आरोप है कि उनके पिता के गाने को रीयूज किया गया और उन्हें क्रेडिट तक नहीं दिया गया. अमाल कहते हैं कि उन्होंने अपने पिता को हेल्पलेस सिचुएशन में देखा है. सिंगर ने दावा किया कि एक बार उनके पापा को गाना रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो बुलाया गया था. फिर एक दिन उनके पिता यारी रोड स्थित एक संगीत की दुकान पर जा रहे थे तो उन्होंने वहां पर सुना कि वही गाना उदित नारायण की आवाज में बज रहा था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अकेले पड़ते ही Baseer Ali ने खेला मास्टर स्ट्रोक, वोट बटोरने के लिए चली तगड़ी चाल
अमाल का दावा- पिता को फेक रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया
अमाल बताते हैं कि उनके पापा ने उस गाने को लेकर पूछा तो उन्होंने बताया कि ये गाना 3 साल पुरानी फिल्म का है. सिंगर ने एक बार फिर से दावा किया कि उनके पिता को अंकल अनु मलिक ने फेक रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में बुलाया था. अमाल कहते हैं कि उनके 3 साल पुराने गाने को लिया और उसमें उदित की आवाज को म्यूट किया. उनके पिता को ऐसा फील कराया गया कि उन्हें चांस दिया जा रहा हो.सिंगर ये दावे हैरान करने वाले हैं, जो चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को मिला नया कैप्टन, अमाल मलिक की सत्ता को गिराकर कौन बना घर का लीडर?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines