Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलने वाला है. इस बार एक नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स का पत्ता घर से कटता नजर आएगा. इस एविक्शन से सोशल मीडिया यूजर्स भी शॉक्ड हैं. वहीं मेकर्स ने फैसला किया है कि इस बार बिग बॉस का सीजन एक्सटेंड नहीं किया जाएगा. 7 दिसंबर को ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. शॉकिंग एविक्शन और ग्रैंड फिनाले की तारीख के बीच अब 3 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिनमें विनर बनने की क्वालिटी देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं डबल एविक्शन में कौन आउट होगा और कौन से 3 सदस्य हैं जिनमें विनर बनने की क्वालिटी लग रही है?
शॉकिंग एविक्शन से बदलेगा गेम
‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार इस वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से एविक्ट होने वाले हैं. अभिषेक बजाज उन कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं जिन्होंने पहले दिन से ही शो में अपना 100% दिया है. अब अभिषेक बजाज के जाने से ऑडियंस के साथ-साथ घरवालों को भी झटका लगने वाला है. वहीं नीलम और अभिषेक के एविक्शन के बाद बिग बॉस के घर का गेम भी पलटता नजर आने वाला है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सलमान खान ने फरहाना को दिखाया एग्जिट गेट, नीलम-तान्या की दोस्ती हुई एक्सपोज
किस-किसमें विनर क्वालिटी?
अभिषेक बजाज के एविक्शन के बाद अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और गौरव खन्ना में विनर बनने की क्वालिटी नजर आ रही है. अमाल मलिक भी पहले दिन से ही घर में छाए हुए हैं. वहीं फरहाना की बात करें तो उन्हें भी अक्सर घर के मुद्दों में अपनी आवाज उठाते हुए देखा जाता है. इसके साथ ही गौरव खन्ना का गेम भी घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग रहा है. अमाल, फरहाना और गौरव ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनका योगदान सबसे ज्यादा रहा है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले की डेट आई सामने! इस दिन शो के विनर को मिलेगी ट्रॉफी
कौन-कौन नॉमिनेट?
वहीं बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार अमाल, फरहाना और गौरव का नाम ही टॉप 3 में भी आ रहा है. इनमें से किसी एक को ट्रॉफी मिल सकती है. बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर और गौरव खन्ना नॉमिनेटेड हैं. अब अभिषेक और नीलम के एविक्शन के बाद घरवालों में भी आपस में समीकरण बदलते नजर आने वाले हैं.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
9 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
11 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
13 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
14 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
16 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines