Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट्स अब एक महीने बाद इतना तंग आ चुके हैं कि वो एक-दूसरे को इंसान नहीं, जानवर समझने लगे हैं. ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स अब दूसरों की तुलना जानवरों से करने लगे हैं. हाल ही में अभिषेक बजाज ने इस शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को नए नाम दिए हैं. उनकी नजरों में कोई शेर, तो कोई ऑस्ट्रिच बन गया है. हैरानी तो आपको तब होगी, जब आपको पता चलेगा कि नेशनल टीवी पर अभिषेक बजाज ने किसी को ‘नागिन’ तक कह दिया. ‘बिग बॉस 19’ की एक फीमेल कंटेस्टेंट को अब अभिषेक बजाज ने ये खास टैग दिया है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन खेल रहा है सबसे ‘डर्टी’ गेम? मुहं पर झूठ बोलने में हैं एक्सपर्ट
अभिषेक ने किसे दिया नागिन का टैग?
आपको बता दें, अभिषेक ने जिसे ‘बिग बॉस 19’ की नागिन कहा है, वो कोई और नहीं बल्कि फरहाना भट्ट हैं. इन दोनों का रिश्ता काफी खराब है. अक्सर अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट की जबरदस्त लड़ाइयां हो जाती हैं. दोनों एक-दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते और ये बात पूरा बीबी हाउस जानता है. ऐसे में दोनों एक-दूसरे के सामने तो लड़ते ही हैं, लेकिन पीठ पीछे भी बातें करने से बाज नहीं आते. ऐसे में अब अभिषेक अपने दोस्तों के साथ मिलकर फरहाना का मजाक उड़ाते हुए नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Badshah हुए जख्मी, आंख पर बंधी पट्टी; तस्वीरें देख घबराए फैंस
अवेज-प्रणीत संग फरहाना का उड़ाया मजाक
एक्सरसाइज करते हुए अभिषेक बजाज अवेज दरबार और प्रणीत मोरे से कहते हैं कि उन्हें लगता है कि तान्या ऑस्ट्रिच हैं क्योंकि वो हर मुद्दे में मुंह छुपा लेती हैं और फिर बाहर निकलती हैं. तभी अवेज कहते हैं कि उन्हें फरहाना वुडपैकर लगती हैं. हालांकि, अभिषेक तभी अवेज की बात काटते हुए कहते हैं- ‘वो तो नागिन है, जहर उगलती है.’ इसके बाद ये बात मजाक में बदल जाती है और अभिषेक कहते हैं- ‘यहां हम 2 रोटियां खाते हैं वो पता है कितनी खाती है? दस (डस). तभी प्रणीत कहते हैं- ‘उसका फेवरेट गाना पता है क्या है? दस बहाने.’
नेहल ने सीक्रेट रूम से सुन ली सारी बातें
फिर अभिषेक कहते हैं- ‘उसकी फेवरेट जगह पता है क्या है? डस्टबिन.’ अब जिस तरह से फरहाना का मजाक उड़ाया जा रहा है, नेहल सीक्रेट रूम से सब सुन रही हैं. उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि दोस्त के बारे में ये सब सुनकर उन्हें अच्छा नहीं लग रहा. अब जब नेहल सीक्रेट रूम से बाहर आएंगी तो इस मुद्दे पर भी बड़ा बवाल कर सकती हैं और इन तीनों को मजाक भारी पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines