Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. अमाल मलिक की कैप्टेंसी का कार्यकाल अब खत्म हो गया है. कंटेस्टेंट्स अपनी सत्ता घर में लाने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं घर के नए कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं घर में अब अमाल मलिक के बाद किसकी सरकार चलती दिखने वाली है?
कौन बना कप्तान?
बिग बॉस 19 के फैन पेज के मुताबिक इस बार घर का नया कैप्टन अभिषेक बजाज बना है. अब अमाल मलिक की जगह घर की कमान अभिषेक बजाज संभालते नजर आने वाले हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हुए कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक ने कैप्टेंसी के दावेदार बने अशनूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शहबाज और नीलम को हराकर कैप्टेंसी अपने नाम कर ली है.
यह भी पढ़ें: OTT Top 5 Shows: ‘बिग बॉस 19’ या ‘राइस एंड फॉल’, कौन बना ओटीटी का नंबर-1 शो? देखिए टॉप 5 की लिस्ट
कैप्टेंसी का टास्क
दरअसल कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को दो टीम में बांट दिया गया. इसके साथ ही टीम A और टीम B के बीच सोने के बिस्कुट इकट्ठा करने के लिए कड़ा मुकाबला हुआ. अमाल ने इस टास्क में संचालक की भूमिका निभाई. टीम A में तान्या, अशनूर, शहबाज, अभिषेक, नीलम, जीशान और मृदुल साथ में हुए. वहीं टीम B में बसीर, आवेज, कुनिका, फरहाना, प्रणीत, नेहाल और गौरव हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे ‘डरपोक’ सदस्य का हुआ पर्दाफाश, चेहरे पर लगा रखा है दबंग का मुखौटा
ये बने कैप्टेंसी के दावेदार
घरवालों के बीच हुए मुकाबले के बाद कैप्टेंसी के दावेदार अभिषेक, अशनूर, जीशान, मृदुल, तान्या, शहबाज और नीलम बने. इसके बाद इन दावेदारों के बीच टास्क रखा गया जिसमें अभिषेक ने बाजी मार ली और वो घर के अगले कैप्टन बन गए. अब घर में शहबाज और नेहल के लिए अभिषेक की कैप्टेंसी भारी पड़ सकती है, क्योंकि शहबाज और नेहल की अभिषेक से बिल्कुल भी बनती नहीं है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines