हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 19 के फिनाले में जा सकते हैं ये कंटेस्टेंट! दूसरे हफ्ते के टॉप 5 घरवाले कौन?

Bigg Boss 19 Top 5 Contestants 2nd. Week: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ट्विस्ट और ड्रामे को लेकर लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 19. image credit- Social media

Bigg Boss 19 Top 5 Contestants 2nd. Week: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। इस बीच बिग बॉस 19 के दूसरे हफ्ते के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। साथ ही ये भी कि शो के फिनाले में कौन-कौन जा सकता है? आइए जानते हैं शो से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट क्या है?

टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन?

दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले Bigg Boss Tazakhabar ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि इस हफ्ते के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन हैं। इस दौरान बताया गया कि शो के दूसरे हफ्ते के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स में अभिषेक बजाज, बसीर अली, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, और अमाल मलिक या गौरव खन्ना हैं।

फिनाले में कौन जाएगा?

वहीं, इसके आगे वीडियो में फिनाले के बारे में बात की गई है। इस दौरान जानकारी दी गई कि बसीर अली शो के फिनाले के टॉप पांच में जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। वहीं, अगर फीमेल कंटेस्टेंट की बात करें, तो शो में फराहना या कुनिका फिनाले में जा सकती है। गौरतलब है कि शो को शुरू हुए अभी महज दो हफ्ते ही हुए हैं, ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

विज्ञापन

कुछ भी कंफर्म नहीं

इसके अलावा अगर गौरव की बात करें तो गौरव खन्ना को लेकर शुरू से ही फैंस में एक अलग ही क्रेज देखा गया है। गौरव के गेम को अगर देखें, तो उसके हिसाब से गौरव का फिनाले में जाना 50-50 लग रहा है। शो में अभी तक गौरव ने कुछ ऐसा नहीं किया है, जिससे ये लगे कि वो फिनाले में जा सकते हैं। हालांकि, अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि सलमान के शो के ग्रैंड फिनाले के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स कौन होंगे?

यह भी पढ़ें- Arijit Singh का लंदन कॉन्सर्ट बीच में ही हुआ खत्म, सामने आई ये वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola