Bigg Boss 19: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. वहीं एक बार फिर घर में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. बसीर अली और नेहल चुडासमा के एविक्शन के बाद से घर में एक बार फिर गेम पलटता दिखाई दे रहा है. अशनूर कौर और अभिषेक बजाज घर का अहम रूल तोड़ते नजर आए. जिसकी सजा अशनूर और अभिषेक के अलावा पूरे घर को भुगतनी पड़ी. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें गौरव खन्ना अशनूर और अभिषेक के लिए पूरे घर से लड़ते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
घरवालों से भिड़े गौरव
बिग बॉस के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी घरवाले असेंबली रूम में आपस में अशनूर और अभिषेक की गलती पर बात करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में कुनिका सदानंद दोनों को गलत बताते हुए उन्हें सजा सुनाने की बात कहती हैं, इस पर गौरव कुनिका से लड़ते दिखाई दिए. गौरव कहते हैं कि एक गलती तो माफ होनी चाहिए, सजा सुनाना गलत होगा. वहीं गौरव के इस बयान पर अमाल मलिक और शहबाज बदेशा भी उनसे लड़ते दिखाई दिए. इस बीच अशनूर और अभिषेक को असेंबली रूम से बाहर बैठे हुए नजर आए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss को क्या जल्द मिलेगा 19वें सीजन का विनर? ग्रैंड फिनाले की डेट पर मेकर्स ने साधी चुप्पी
अशनूर-अभिषेक ने तोड़ा अहम रूल
बता दें अशनूर और अभिषेक ने घर का अहम रूल तोड़ते हुए नॉमिनेशन आपस में डिस्कस किया. इससे बिग बॉस भी काफी नाराज हो गए और उन्होंने घर के कैप्टन मृदुल तिवारी से इस मुद्दे पर उनका डिजीशन मांगा. इसके बाद असेंबली रूम में बैठे घरवालों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई और मृदुल ने दोनों को सजा ना देने का फैसला किया. अब बिग बॉस ने अपना दांव खेलते हुए अशनूर और अभिषेक के अलावा बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: एविक्शन के बीच सामने आए अगले हफ्ते के नॉमिनेशन, जानें कौन-कौन हुआ नॉमिनेट
घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान घमासान देखने को मिलने वाला है. बिग बॉस के दांव पर घरवाले अशनूर और अभिषेक से भी लड़ते नजर आएंगे. बता दें वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन हुआ, जिससे हर कोई शॉक्ड हो गया. घर से बसीर अली और नेहल चुडासमा बेघर हो गए हैं. अब अपकमिंग वीकेंड का वार में भी नॉमिनेटेड सदस्यों में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता कटना तय है. देखना दिलचस्प होगा कि नॉमिनेटेड सदस्यों में से किस सदस्य को घर से बेघर होना पड़ेगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines