Criminal Case Against Rajat Dalal: ‘बिग बॉस 18′ का आगाज हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के सामने हाजिर हैं शो के एक और सीजन को लाकर। इस बार शो की थीम ‘टाइम का तांडव’ है। इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। वहीं इन्फलुएंसर रजत दलाल की एंट्री ने शो में और भी हंगामा मचा दिया है। राजत की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिससे सीजन अभी से ही विवादों में आ गया है।
यूट्यूबर ने लगाए शो के मेकर्स पर आरोप
यूट्यूबर श्वेताब गंगवार ने शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शो के कंटेस्टेंट रजत दलाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और ऐसे व्यक्ति को शो में लाना नैतिक रूप से गलत है। श्वेताब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो निर्माताओं की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘जब मैंने यह सुना, तो मुझे कुछ गलत लगा।’
श्वेताब ने आगे कहा कि बिग बॉस टीम और प्रतियोगियों का चयन करने वालों के पास कोई नैतिकता या सीमाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रजत के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं। उसने कथित तौर पर किसी को हेलमेट से मारा है। उन्होंने निर्माताओं पर आरोप लगाया कि वो केवल टीआरपी और पैसे के लिए ऐसे लोगों को शो में ला रहे हैं।
सोशल मीडिया पर धमकाने के लिए मशहूर हैं रजत
बिग बॉस 18 में एंट्री करने वाले मशहूर इन्फलुएंसर रजत दलाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विवादास्पद वीडियो और धमकाने वाले वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कैरी मिनाटी के खिलाफ भी शो के पहले ही दिन अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि कैरी ने उनसे बिना पूछे उनपर एक रोस्ट वीडिया बना डाला, जो कि बहुत गलत बात थी। राजत का नाम उस समय भी सुर्खियों में आया जब उन्होंने एक बाइकर को अपनी कार से टक्कर मारी और बाद में कहा कि ‘कोई बात नहीं, वो गिर गया, ये तो रोज का काम है।’
‘बिग बॉस 18’ में कई टीवी सेलेब्स
आपको बता दें बिग बॉस 18 का ये नया सीजन कलर्स टीवी पर प्रीमियर हुआ है, जिसमें रजत के अलावा कई और कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं, जिनमें तजिंदर सिंह बग्गा, शिल्पा शिरोड़कर और विवियन डीसेना जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इन सभी की एंट्री भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: गुस्से से तिलमिलाई Rakhi Sawant ने फेंकी कुर्सी, कॉमेडियन से लड़ाई का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
23 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines