Yamini Malhotra And Edin Rose Eviction Reason: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। पिछले हफ्ते तजिंदर बग्गा के एविक्शन के बाद घर में 14 कंटेस्टेंट्स बचे थे। बीती रात दिग्विजय सिंह राठी के अचानक एविक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया। उनकी घर में दोबारा वापसी होगी या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा। हैरानी की बात यह है कि दिग्विजय के बेघर होने के बाद भी दो कंटेस्टेंट्स का सफर घर से खत्म होने की खबर आ रही है। यह दोनों एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा हैं, जिनका एविक्शन वीकेंड का वार में देखने को मिलेगा। आज हम आपको बताएंगे वो 5 कारण जो उनके एविक्शन की असली वजह बने हैं।
कनेक्शन में रह गई कमी
यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज दोनों ही बिग बॉस 18 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स थीं और दोनों ने एक साथ शो में एंट्री ली थी। घर में रहते हुए उन्हें एक महीना हो गया लेकिन इस दौरान उनके घरवालों के साथ ज्यादा कनेक्शन नहीं बन पाए। दोनों ही घरवालों का ट्रस्ट हासिल करने में कहीं न कहीं चूक रही थीं।
बिग बॉस 18 में मौजूद सभी घरवालों के योगदान की बात की जाए तो शो में सबसे कम योगदान यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज का रहा है। जिस वक्त दोनों ने शो में एंट्री ली थी उन्होंने अपने चार्म और ब्यूटी से फैंस को अट्रैक्ट करने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे उनका चार्म फीका पड़ता गया।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की दुश्मनी करणवीर-शिल्पा से क्यों? वरुण धवन को बताया कौन असली ‘प्रायोरिटी’
दोनों के पास अपने मुद्दे नहीं
पिछले कुछ हफ्तों से अगर देखा जाए तो एडिन रोज सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स में स्ट्रॉन्ग मानी जा रही थीं लेकिन करणवीर मेहरा के साथ उनके पंगे ही उनके पास एक मात्र गेम का मुद्दा था। वहीं यामिनी की बात करें तो उनके पास कोई मुद्दे ही नहीं थे।
यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार सवाल उठे कि यह दोनों ही रजत दलाल के जरिए शो में बनी हुई हैं। बिग बॉस का सिंपल का रूल है कि अगर आपके रिश्ते कम होंगे तो घर में टिकना मुश्किल होगा। यामिनी और एडिन दोनों रजत दलाल के साथ तो रहीं लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ रिश्ते नहीं बना सकीं।
करणवीर को नहीं दिया क्रेडिट
जब टाइम गॉड के टास्क में करणवीर मेहरा ने एडिन रोज को 4 घंटे से ज्यादा अपनी पीठ पर उठाया था उसके बाद भी एडिन ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया बल्कि उनके साथ ही भिड़ गईं। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। यह भी एक वजह हो सकती है कि फैंस से उन्हें काफी हेट मिली थी।
जाहिर है कि बीते एपिसोड में टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन ने राशन की बजाए नॉमिनेशन को प्रायोरिटी दी थी, जिसके चलते पूरा घर नॉमिनेट हो गया। मेकर्स ने दांव चलते हुए दिग्विजय राठी को घरवालों के वोटों के आधार पर बेघर तो कर दिया लेकिन घरवालों को नॉमिनेट ही रहने दिया। कम वोट मिलने की वजह से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज दोनों ही बेघर हो गईं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines