Bigg Boss 18 Winner Voting Trend: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को है। इस दिन हमें शो का विजेता मिल जाएगा। इसी बीच फिनाले से 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर घर से एविक्ट हो गईं। शिल्पा के एविक्शन के बाद अब घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बच गए हैं, जिनके जर्नी के वीडियो आज बिग बॉस के घर में दिखाए जाएंगे। इसी के साथ ही अब शो के विनर के लिए वोटिंग लाइन्स भी खुल गई हैं, यानी अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो का विजेता बनाने के लिए अब जनता वोट दे रही है। चलिए आपको बताते हैं लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कौन सबसे आगे चल रहा है।
अब तक संभावित विनर कौन?
अब तक के आए वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक ‘बिग बॉस लेडी खबरी’ ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक अब तक विवियन डीसेना को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं। हालांकि ये रैंकिंग अभी फिनाले तक लगातार चेंज होती रहेगी। लेकिन अब तक संभावित विनर की बात करें तो वो शो के लाडले विवियन डीसेना ही बताए जा रहे हैं। विवियन को शायद मीडिया के तीखे सवालों का फायदा हुआ है और लोग उनके लिए अब भर-भरकर वोट कर रहे हैं।
विवियन के बाद रजत दलाल का नाम
अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक विवियन डीसेना को 39 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। जबकि उनके ठीक बाद रजत दलाल का नाम सामने आ रहा है। रजत दलाल के शो का विजेता बनाने के लिए 23 प्रतिशत वोट्स मिले हैं। वहीं करणवीर मेहरा 17 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अविनाश मिश्रा वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चौथे नंबर पर हैं जबकि ईशा सिंह पांचवें और चुम दरांग छठे नंबर पर हैं।
बॉटम 2 में चुम और ईशा का नाम
गौरतलब है अब तक के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक चुम दरांग और ईशा सिंह बॉटम 2 में हैं, जिसका मतलब है कि वो ट्रॉफी से फिलहाल काफी दूर हैं। हालांकि ये पूरी लिस्ट और रैंकिंग में फिलहाल बदलाव होंगे और ये बस शुरुआती वोटिंग ट्रेंड हैं।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले की जांच करेंगे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, अब तक जांच में क्या कुछ आया सामने?
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
24 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines