हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के विनर की वोटिंग में हुई हेरा-फेरी? एक बयान से हुआ दूध का दूध और पानी का पानी!

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra Voting: क्या बिग बॉस 18 के विजेता की वोटिंग में कुछ हेरा-फेरा की गई थी, चैनल के क्रिएटिव हेड के बयान ने अब साफ कर दिया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra Voting

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra Voting: बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना था कि वो वोटों के आधार पर नहीं जीते हैं। करणवीर के विनर बनने के बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स के फैंस की तरफ से काफी बवाल किया जा रहा था। करणवीर क्या सच में वोटों की वजह से ही जीते, अब इसका जवाब खुद एंडेमोल के क्रिएटिव हेड ने दे दिया है।

बिग बॉस 18 के विनर में हुई हेरा-फेरी

दरअसल जब से करणवीर शो के विजेता बने हैं, तभी से ही सोशल मीडिया पर उनकी जीत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि रजत दलाल को ही सबसे ज्यादा वोट्स मिले थे लेकिन करणवीर को शो जिता दिया गया। वहीं कुछ का कहना था कि विवियन को वोट्स मिले थे लेकिन क्योंकि उन्होंने शो के दौरान अपनी पर्सनालिटी ठीक से दिखाई नहीं इसलिए उन्हें विजेता नहीं बनाया।

अभिषेक मुखर्जी के बयान से हुआ साफ

‘दैनिक भास्कर’ के संवाददाता से बातचीत करते हुए एंडेमोल के क्रिएटिव हेड अभिषेक मुखर्जी ने कहा है कि वोटों की गिनती थर्ड पार्टी द्वारा की जाती है। इसमें एंडेमोल या कलर्स का कोई लेना-देना नहीं होता है। चैनल वाले खुद के किसी को विजेता घोषित नहीं करते हैं। जिसको जितने वोट्स मिले हैं, गिनती करने के बाद उतने ही दिखाए जाते हैं। इसलिए विनर वही बनता है जो डिजर्व करता है।

विज्ञापन

करणवीर ही असली विनर- संदीप सिकंद

वहीं करणवीर के दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने कहा कि बहुत सालों बाद एक ऐसा विनर मिला है जो पर्सनालिटी के दम पर जीता है। उन्होंने कहा कि करणवीर ही शो को जीतना चाहिए था।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola