Karan Veer Mehra Romantic Video Viral: बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। कभी उन्हें सोशल मीडिया पर ये कहते हुए ट्रोल किया जाता है कि वह शो के डिजर्विंग विनर नहीं हैं। कभी चुम दरांग के साथ उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच करणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि बिग बॉस 18 के विनर चुम के बिना किसके साथ रोमांस कर रहे हैं तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं। ये क्लिप टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ का है।
पुराना वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने करणवीर मेहरा और अंकिता लोखंडे का पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ का है, जिसमें करणवीर मेहरा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जगह पर नजर आए थे।
फैंस करण की कर रहे तारीफ
इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘करणवीर मेहरा को रोमांस वाली मुख्य भूमिका दीजिए। एक्टिंग और आवाज सब बेस्ट है। उसे इतना कम आंका गया है, मैं किसी पर मुकदमा करना चाहता हूं।’ जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। यूजर्स एक्टर की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
चुम दरांग के साथ चर्चा में
बता दें कि फिलहाल तो करणवीर मेहरा का नाम चुम दरांग के साथ काफी जुड़ रहा है। जब से दोनों बिग बॉस 18 में नजर आए हैं, उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है। करण ने शो के दौरान चुम को कई बार हिंट दिया था कि वह उन्हें पसंद करने लगे हैं। चुम के रिएक्शन से कई बार लगा कि वह भी करण के लिए दोस्ती से बढ़कर फीलिंग रखती हैं लेकिन वह कभी खुलकर इस रिश्ते पर नहीं बोली हैं।
यह भी पढ़ें: Karanveer और Chum को लेकर फिल्म बनाएगा ये डायरेक्टर, कर दिया ऐलान
करण और चुम आए थे नजर
बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद भी जब चुम दरांग से पूछा गया था कि क्या वह करणवीर मेहरा के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वह बिग बॉस 18 से बाहर आई हैं। अभी देखेंगी कि उनकी दोस्ती करण के साथ आगे किस तरह से बढ़ती है। हाल ही में करणवीर मेहरा और चुम दरांग को एक साथ स्पॉट भी किया गया था। उनके साथ दिग्विजय राठी भी नजर आए थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines