Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले अब बहुत ही नजदीक है। सिर्फ कुछ ही दिनों के बाद देश को शो का विनर मिल जाएगा। इस समय टॉप 2 में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra ) हैं, विनर बनने के ज्यादा चांस लग रहे हैं। चाहे पॉपुलैरिटी रैंकिंग हो या फिर वोटिंग ट्रेंड हर किसी में इन दोनों का ही नाम आगे आ रहा है। वहीं घर में आने वाले गेस्ट की जुबान पर भी विवियन और करणवीर का नाम है। आज हम आपको विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के बीच के अंतर को बताने जा रहे हैं जो तय करेंगे शो का विनर। आइए आप भी देख लीजिए।
1. रिश्तों का मोल
बिग बॉस के घर में जो भी आता है उसके लिए बाहर के रिश्तों से ज्यादा घर के रिश्तों का महत्व होता है। लेकिन शो में उन्हीं रिश्तों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। हर बार करणवीर मेहरा को बताया गया कि शिल्पा शिरोडकर ने मां बन कैसे उनकी पीठ पर चाकू भौंका, फिर भी करण ने शिल्पा का साथ नहीं छोड़ा। वहीं विवियन की वाइफ नूरन अली ने फैमिली वीक में अविनाश मिश्रा की पोल खोली और विवियन को बताया कि भाई बोलने वाला अविनाश उसी का पत्ता साफ करना चाहता है। तभी से उसने अविनाश से किनारा कर लिया है। ऐसे में साफ है कि जनता की नजर में विवियन नहीं बल्कि करणवीर मेहरा का पलड़ा भारी हो रहा है।
2. कॉन्ट्रिब्यूशन
घर के अंदर अगर विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का काम के प्रति कॉन्ट्रिब्यूशन देखा जाए जो करण ही आगे रहेंगे। चाहे किचन का काम हो या टॉयलेट की सफाई हर काम में करणवीर मेहरा ही आगे दिखाई देते हैं। विवियन तो सिर्फ कॉफी बनाने और पीने में ही बिजी रहते हैं। इस बात की वजह से वो कई बार ट्रोल भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma को सपोर्ट कर बुरी फंसी Vidya Balan, अपने ही पोस्ट पर हुईं जमकर ट्रोल
3. दूसरों के मुद्दों में घुसना
करणवीर मेहरा का एक और चेहरा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अगर आप शो देख रहे हैं तो याद होगा कि फैमिली वीक के दौरान जब कशिश की मां ने अविनाश पर उंगली उठाई तो कैसे करणवीर मेहरा ने उसका साथ दिया। वहीं विवियन ने तो सिर्फ चुप्पी ही साधे रखी, जबकी वो अविनाश के अच्छे दोस्त बन शो में सामने आ रहे हैं तो ये कैसी दोस्ती है।
4. करणवीर का नेचर
फैमिली वीक में जो भी घर में आया उसने अपने बंदे को सपोर्ट किया फिर चाहे वो अविनाश मिश्रा की मां हों या फिर विवियन की पत्नी। सभी ने अपने फैमिली मेंबर को परेशान करने वालों की क्लास लगाई। करणवीर मेहरा पर भी लोगों का गुस्सा फूटा लेकिन उन्होंने कितनी शालीनता से सभी को जवाब दिया ये वाकई काबिले तारीफ था। रजत की मां ने उन्हें अपने बेटे को परेशान करने को लेकर खूब कहा, इसके बाद भी करण ने रजत से याराना दिखाया।
5. घरवालों से बॉन्ड
करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का घरवालों से बॉन्ड देखा जाए तो करण ने ज्यादा रिश्ते बनाए हैं। वहीं विवियन ने तो कलर्स का लाडला बन अपना रौब ही दिखाया। शिल्पा से लेकर ईशा सिंह और रजत दलाल तक हर किसी के साथ लड़ाई करने के बाद भी करण ने बात करना बंद नहीं किया और हर बार आगे बढ़ अपना गेम खेला।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस कंफ्यूज, बोलीं- कोई परफेक्ट नहीं…
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines