Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पहली बार विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नूरन अली (Nouran Aly) नजर आई हैं। नूरन बाहर होकर भी पति को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे में जब उन्हें शो में जाने का मौका मिला तो उन्होंने इस अपॉर्चुनिटी का पूरा फायदा उठाया। विवियन डीसेना अब तक शो में जिस भी भ्रम में थे वो सब उनकी पत्नी ने दूर कर दिए। जैसे ही विवियन का सामना नूरन से हुआ तो फैंस ने एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि विवियन अपनी पत्नी से नजरें नहीं मिला पा रहे थे।
पत्नी से नजरें बचाते दिखे विवियन
जितनी भी देर नूरन अली उनसे बात कर रही थीं, एक बार भी विवियन ने उनकी तरफ आंख उठाकर नहीं देखा। वो नीचे देखकर ही बात करते हुए नजर आए। कई बार नूरन ने खुद विवियन से सवाल भी किए कि वो उनसे नजरें क्यों नहीं मिला रहे? नूरन के बार-बार कहने के बावजूद विवियन डीसेना उनसे नजरें बचाते हुए दिखे, लेकिन वो ऐसा क्यों कर रहे थे? ये सवाल तो इस वक्त पूरे देश और सभी विवियन फैंस के दिमाग में उठ रहा है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।
नूरन ने विवियन का करवाया सच से सामना
दरअसल, एपिसोड देखकर तो यही लगा कि पहले तो विवियन इसलिए अपनी पत्नी से नजरें नहीं मिला पाए क्योंकि वो इमोशनल नहीं होना चाहते थे। ऐसा लगा जैसे अगर विवियन डीसेना ने अपनी पत्नी की तरफ देखा तो वो भावुक हो जाएंगे। वहीं, इस दौरान एक बात और साबित हो गई। एक बार विवियन ने बताया था कि उन्होंने नूरन से इसलिए शादी की थी क्योंकि उन्हें लगा था कि इस दुनिया में बस वही हैं जो उन्हें एटीट्यूड दिखा सकती हैं। यही एटीट्यूड और उनका सीधा बात करने का अंदाज इस एपिसोड में भी देखने को मिला, जब वो विवियन को कहती हुई नजर आईं कि ‘तुम-तुम नहीं हो, विवियन कहां है? तुम असली लोगों को क्यों नहीं देख पा रहे हो? तुम्हारा एक पांव इधर, दूसरा उधर है।’
यह भी पढ़ें: क्या अलग होंगे Karan Veer Mehra और Chum Darang? Bigg Boss 18 में क्या है इस रिश्ते का फ्यूचर?
विवियन ने पत्नी पर बरसाया प्यार
शायद विवियन अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं, वो इस गिल्ट में अपनी पत्नी से नजरें नहीं मिला पा रहे थे। वहीं, जाते-जाते एक बार फिर जब नूरन ने उनसे पूछा कि तुम मेरी तरफ क्यों नहीं देख रहे? तब जाकर उन्हें पत्नी की तरफ देखा और फिर नूरन के चेहरे पर मुस्कान आई। जब गेम को लेकर दोनों की बातें हो गईं तो विवियन ने नेशनल टीवी पर पत्नी की जमकर तारीफ की और उन पर खूब प्यार भी लुटाया। अब इस सपोर्ट से विवियन को काफी ताकत मिली है और उनका गेम निखर गया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines