Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। एक तरफ विवियन, अविनाश और रजत ने मिलकर ईशा सिंह को घर का नया टाइम गॉड बना दिया है। वहीं दूसरी ओर करणवीर मेहरा फिर से टाइम गॉड बनने से चूक गए। दिलचस्प बात यह है कि जिसे टाइम गॉड बनाने के लिए विवियन और अविनाश ने बायस्ड होने का लेवल क्रॉस कर डाला अब उसी फैसले पर दोनों को पछतावा भी हो रहा है। ऐसा क्यों और किसलिए है, इसकी एक झलक बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल गई है।
अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वायरल
बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में देखने को मिल रहा है कि ईशा ने टाइम गॉड बनते ही अपना रंग बदल लिया है। वह घरवालों को उनकी ड्यूटी से भागने का एक मौका नहीं दे रहीं। दिलचस्प बात यह है कि जो विवियन और अविनाश घर के काम करने से बचते थे, अब वही दोनों ईशा के हुक्म को टाल भी नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे कौन? इन 2 कंटेस्टेंट पर लटकी इविक्शन की तलवार!
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि ईशा बतौर टाइम गॉड सभी घरवालों को उनकी ड्यूटी बताती हैं। इसके बाद वह सिंक में पड़े झूठे बर्तनों की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि यह बर्तन किसके हैं? इसके बाद ईशा, घर के सबसे बड़े आलसी विवियन और अविनाश को बर्तन साफ करने के लिए कहती हैं। दिग्विजय के टाइम गॉड रहते हुए इन दोनों ने घर के काम करने से मना कर दिया था लेकिन ईशा के कार्यकाल में दोनों काम से बच नहीं पा रहे हैं।
अविनाश-विवियन को गिनाए काम
उधर, बर्तन धोते हुए अविनाश कहते हैं कि ईशा के टाइम गॉड बनने के बाद सारे काम मैं ही कर रहा हूं। तभी विवियन कहते हैं कि घर में घूमते हुए वो सिर्फ हम दोनों को ही काम बता रही है। दूसरी तरफ ईशा रजत से मसाज ले रही होती हैं। इस पर अविनाश कहते हैं कि हमें काम बताकर वो खुद मसाज ले रही।
टाइम गॉड बनाकर हुए पछतावा
प्रोमो में आगे अविनाश कहते हैं कि टाइम गॉड मुझे, विवियन और तजिंदर को अपनी प्रायॉरिटी बता कर हम तीनों से ही काम करवा रही है। बहुत बड़ी गलती हो गई जो हमने उसे टाइम गॉड बनाया। अब क्या इस पछतावे से तीनों की दोस्ती में खटास आएगी? खैर इस प्रोमो को देखकर फैंस भी एपिसोड देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines