हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में फिर होगी न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री, आखिर कौन है ये हसीना? जो Salman Khan के शो में लगाएगी ग्लैमर का तड़का

Bigg Boss 18, Who is Shalini Passi: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, जानकारी है कि शो में एक बार फिर से वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं कि अब शो में कौन आने वाला है?

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18, Who is Shalini Passi: बीते कुछ दिनों पहले ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ की हसीनाएं बेहद चर्चा में रही हैं। इन हसीनाओं में अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की बीवी शालिनी पासी भी थी। शालिनी पासी को लेकर सोशल मीडिया, गॉसिप टाउन यहां तक की खबरों के बाजार में भी खूब बातें हुई थी। इस बीच अब शालिनी पासी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अब क्यों शालिनी पासी चर्चा में क्यों हैं? तो आइए जानते हैं…

बिग बॉस 18 में फिर होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि शालिनी पासी अब सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि शो में अब एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने वाली है और इस बार शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कोई और नहीं बल्कि शालिनी पासी नजर आने वाली हैं। शालिनी पासी अगर सलमान खान के शो में नजर आती हैं, तो जाहिर है कि शो के घर का माहौल पूरी तरह बदल ही जाएगा।

कौन हैं शालिनी पासी?

इसके साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि शालिनी पासी कौन हैं? अब आपको बताते हैं कि आखिर शालिनी पासी कौन हैं। शालिनी पासी की बात करें तो वो अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की बीवी हैं। शालिनी को स्कूबा डाइविंग, म्यूजिक, फैशन, तीरंदाजी, डांसिंग और शूटिंग का भी शौक है। शालिनी दिल्ली की रहने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि शालिनी एक फॉर्मर स्टेट लेवल की जिमनास्ट भी हैं।

शो में आई हैं तीन वाइल्ड कार्ड

बता दें कि हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में तीन हसीनाओं की एंट्री हुई है, जिसमें एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा शामिल हैं। जबसे ये तीनों शो में आई हैं, तो शो का माहौल ही बदला हुआ है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या शालिनी पासी शो में आती हैं और अगर वो शो में आती हैं, तो शो का माहौल किस तरह से बदलेगा। बताते चलें कि शालिनी पासी के शो में बतौर वाइल्ड कार्ड आने की जानकारी बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पेज BiggBoss_Tak ने दी है।

यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala की जिंदगी में रहेंगी Samanta, सौतन नहीं तो कौन हैं ये? जो Naga की वाइफ की लाइफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें