हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में क्या होगा खास? लेटेस्ट अपडेट क्या?

Bigg Boss 18, Weekend Ka Vaar Updates: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते फिर से धमाका होने वाला है। जी हां, शो में वीकेंड का वार को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि वीकेंड का वार को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18, Weekend Ka Vaar Updates: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। दर्शकों को वीकेंड के वार का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही इससे जुड़े अपडेट्स पर भी फैंस पूरी पैनी नजर रखते हैं। हाल ही में शो के ‘वीकेंड का वार’ को लेकर नया अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या है?

शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने अपने पेज पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वीकेंड का वार को लेकर अपडेट दिया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि इस बार बिग बॉस के स्टेज पर ‘बेबी जॉन’ की कास्ट आ रही है। इसके अलावा इस बार शो में करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा के बीच डांस में भी आमना-सामना होगा।

कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी

इसके अलावा पोस्ट में जानकारी दी गई है कि कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के फेवरेट करण वीर मेहरा हैं और उन्होंने अविनाश की बॉडी की भी तारीफ की है। अब देखने वाली बात ये होगी कि शो में अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन’ की कास्ट क्या कमाल करती है। अब जाहिर है कि सलमान खान वीकेंड पर घरवालों की क्लास लगाते हैं, तो सलमान की लिस्ट खाली हो ऐसा तो नहीं हो सकता।

विज्ञापन

शालिनी फिर शो में आएंगी

इतना ही नहीं बल्कि शो से जुड़े अपडेट को लेकर एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस बार स्टेज पर सलमान खान के साथ शालिनी पासी भी होंगी। पोस्ट में बताया गया कि शालिनी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए केक लाती है और सलमान के लिए गाना गाती हैं। इसके अलावा शालिनी शो में अपने बिग बॉस 18 के एक्सपीरियंस को भी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर करेंगी।

वीकेंड का वार में होगा धमाल

शो में शालिनी घरवालों से अपने मन की बात कहेंगी। इसको लेकर हिंट भी दिया गया कि उन्होंने कहा कि हर कोई उनका ख्याल रखता है और वो सभी कंटेस्टेंट का अपने घर में भी वेलकम करना चाहती हैं। वहीं, इन पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। हर कोई पोस्ट पर कमेंट के जरिए अपने मन की बात कह रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 14 साल पहले यूं किया स्ट्रगल, डायरेक्टर से ऐसे अप्रोच करते थे Taha Shah?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola