Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों अपने ड्रामे को लेकर खूब लाइमलाइट चुरा रहा है। खबरों के बाजार में भी शो को लेकर तमाम तरह की खबरें मौजूद हैं। हाल ही में शो को लेकर अपडेट आया था कि इस बार भी ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान नजर नहीं आएंगे, लेकिन अब आया अपडेट बिग बॉस के चाहने वालों और फैंस के लिए बड़ी गुड़ न्यूज है, क्योंकि शो में सलमान खान वापसी कर रहे हैं।
‘वीकेंड का वार’ में होंगे सलमान
जी हां, इस बार ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। एक तरफ जहां शो को लेकर ये कंफ्यूजन था कि सलमान शो में आएंगे या नहीं,तो दूसरी ओर अब ये कंफ्यूजन खत्म हो गया है। बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट ने ये अपडेट शेयर किया है। शो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि वीकेंड का वार अपडेट्स।
Bigg Boss 18
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी आएंगे नजर
इसके आगे पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सलमान खान इज बैक, आज वो एपिसोड की शूट करेंगे। इसके आगे लिखा गया है कि डोली चायवाला घर में बतौर गेस्ट एंट्री करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि इस बार बिग बॉस के घर में कोई और भी आने वाला है। जी हां, आगे लिखा गया कि विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगे और अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को प्रमोट करेंगे।
बीते हफ्ते नहीं आए थे सलमान खान
ये जानकारी सामने आते ही बिग बॉस के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बिग बॉस में वीकेंड का वार पर सलमान के दीदार का हर कोई वेट करता है। बीते हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान नजर नहीं आए थे और उनकी जगह होस्ट के तौर पर एकता कपूर और रोहित शेट्टी और रवि किशन नजर आए थे, लेकिन इस बार शो में वीकेंड का वार पर सलमान ही नजर आने वाले हैं।
‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं भाईजान
बता दें कि बीते हफ्ते जब सलमान शो में नजर नहीं आए, तो सवाल उठे कि भाईजान इस बार वीकेंड का वार में क्यों नहीं आए? सलमान के शो में ना आने की वजह उनका बिजी शेड्यूल बताया गया और कहा गया कि वो अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसलिए वो इस बार शो में नजर नहीं आ सकें। अब सलमान इस बार शो में नजर आएंगे, तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं।
यह भी पढ़ें- Imsha Rehman के बाद एक और हसीना का प्राइवेट वीडियो लीक, कौन हैं इंडोनेशियाई सेलेब Lydia Onic?
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines