Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर दर्शकों में काफी एक्साटमेंट देखने को मिल रही है। खासतौर पर वीकेंड का वार देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। जाहिर है कि पिछले हफ्ते से वीकेंड का वार की टाइमिंग बदल गई है। आज रात सलमान की जगह एकता कपूर घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगी। यही नहीं पूरे हफ्ते में घरवालों ने जो-जो किया उसे लेकर उन्हें रियलिटी चेक भी देंगी। इसके अलावा 4 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। अरफीन खान, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और तजिंदर पाल सिंह बग्गा में से किसका सफर इस हफ्ते शो से खत्म हो सकता है, आइए जानते हैं…
घर में सबसे कमजोर गेम किसका
इस हफ्ते बिग बॉस 18 से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट्स अरफीन खान, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बात करें तो परफॉर्मेंस के आधार पर सबसे कमजोर खिलाड़ी तजिंदर को माना जा रहा है। जाहिर है कि जब से वो इस शो में आए हैं, उन्हें बहुत कम बात करते देखा गया है।
जेल में रहने के दौरान एक बार उनका झगड़ा रजत दलाल के साथ हुआ था। इसके बाद से तजिंदर न तो घरवालों की बातचीत में ज्यादा इंटरेस्ट लेते हैं और न ही उन्हें कैमरे पर बहुत ज्यादा देखा जाता है। अधिकतर टाइम वह सोते हुए नजर आते हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा चांस है कि वह वीकेंड का वार में एलिमिनेट हो सकते हैं।
सारा के इविक्शन की उम्मीद क्यों
सारा खान की बात करें तो बीते एपिसोड में उन्हें घर का नियम तोड़ते हुए देखा गया था। उन्होंने गुस्से में आकर घर में काफी बवाल काटा था। यही नहीं सारा ने अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना पर कुछ चीजें भी फेंकी थीं। इसके आधार पर माना जा रहा था कि उन्हें वीकेंड का वार से पहले बेघर किया जा सकता है लेकिन फिलहाल बिग बॉस ने उनके खिलाफ अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है। हो सकता है कि इस बिहेवियर की वजह से उन्हें घर से एलिमिनेट कर दिया जाए।
कौन हो सकता है घर से एलिमिनेट
इसके अलावा अरफीन खान और चाहत पांडे की बात करें तो चाहत का गेम अन्य 3 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी ज्यादा स्ट्रांग है। ऐसे में उनके इविक्ट होने की उम्मीद बहुत ज्यादा कम है। इसके अलावा अरफीन खान के एलिमिनेशन की उम्मीद कम है।
इसका एक कारण यह भी है कि तजिंदर की अपेक्षा में उनका गेम स्ट्रॉन्ग है। वह कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए भी दिखाई दिए हैं। इस हिसाब से अगर सारा को बिग बॉस की तरफ से सजा के तौर पर नहीं निकाला जाता है, तो सबसे ज्यादा उम्मीद तजिंदर के इविक्शन की है। खैर इस हफ्ते कौन बेघर होगा यह वीकेंड का वार में क्लीयर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
19 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines