Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 पहले ही दिन से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। एक हफ्ता पूरा कर चुका यह शो अब वीकेंड के वार में पहुंच गया है। ग्रैंड प्रीमियर के बाद आज रात सलमान खान घरवालों से दोबारा मुखातिब होंगे। एपिसोड देखने के लिए फैंस भीर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने कुछ घंटे पहले ही वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान घरवालों को रियलिटी चेक देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घरवालों को मिला रियलिटी चेक
बिग बॉस 18 वीकेंड के वार का पहला प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को रियलिटी चेक देते हुए नजर आए।
इस दौरान अरफीन खान ने अविनाश मिश्रा को रियलिटी चेक दिया। उन्होंने कहा कि अविनाश के अंदर ईगो की प्रॉब्लम है। उनके अंदर घमंड और गुरूर काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Bigg boss 18: पहले हफ्ते में इन 7 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बाकी सब निकले फुस्की बम!
चाहत ने विवियन को लिया निशाने पर
टास्क के दौरान चाहत पांडे ने विवियन डीसेना का नाम लेते हुए कहा कि वो हमेशा ताने मारते हैं। चाहत ने कहा कि विवियन को जो कहना है, वो मेरे सामने मुंह पर कहने की दम रखें।
इस पर विवियन ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मेरी और ईशा की बातचीत में इन्हें अपने कान लगाने की जरूरत क्या है?’ इस पर चाहत कहती हैं, ‘मेरे बारे में बात हो रही है या नहीं ये पता चल जाता है।’ ये कहते हुए वो विवियन के मुंह पर लगा मुखौटा फाड़ देती हैं।
सलमान के निशाने पर नायरा
वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान ने नायरा एम बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्ट्रेस से कहा कि पूरे हफ्ते में सिर्फ 4 बार ही वो कैमरे पर नजर आई हैं। सलमान ने कहा कि जिस वक्त बात करनी चाहिए उस वक्त नायरा चुप रहती हैं, जिस वक्त बात नहीं करनी चाहिए वो तब बात करती हैं। ये सुनकर नायरा भी शॉक्ड रह जाती हैं।
गुणरत्न सदावर्ते ने फिर दिखाया भौकाल
प्रोमो में दिखाया गया कि जब सलमान खान गुणरत्न सदावर्ते से पूछते हैं कि क्या वाकई सरकार उनसे डरती है? इसका जवाब देते हुए एडवोकेट कहते हैं, ‘मैं जब कहता हूं बंबई चालू तो बंबई चालू होती है। अभी मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ अपने इस दावे से गुणरत्न ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
55 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines