Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात ‘वीकेंड का वार’ होगा जिसकी शूटिंग सलमान खान ने पूरी कर ली है। पहले माना जा रहा था कि इस हफ्ते शायद सलमान पर्सनल कारणों से शूटिंग नहीं करेंगे लेकिन अफवाहों पर तब विराम लग गया जब मेकर्स ने ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो वीडियो शेयर किए। दूसरे हफ्ते में सलमान खान घरवालों की काफी क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। इसकी एक झलक प्रोमो में दिख चुकी है।
जाहिर है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। राशन को लेकर घरवालों के बीच खूब झगड़े हुए। अविनाश मिश्रा पहले इविक्ट हुए फिर जेल पहुंच गए। वहीं टाइम गॉड अरफीन खान और उनके बीच काफी बहसबाजी दिखी। यही वजह है कि अब सलमान खान ने अरफीन खान की क्लास लगाई है। साथ ही उनके प्रोफेशन पर कुछ सवाल उठाए हैं।
अरफीन खान पर उठाए सवाल
सलमान खान ने अरफीन खान के प्रोफेशन पर सवाल उठाते हुए उनसे पूछा कि क्या आपके प्रोफेशन में नहीं सिखाया जाता है कि दूसरों की बात को सुनना चाहिए? इसका जवाब देते हुए टाइम गॉड ने ‘ना’ में जवाब दिया। यह सुनकर सलमान भड़क जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: जेल के कैदी से भी फिसड्डी निकला ‘टाइम गॉड’, बड़े-बड़े दावे एक रियलिटी के सामने फेल
इसके बाद सलमान खान अरफीन खान से कहते हैं कि तो फिर आप करते क्या हैं? किसी को बात करने देते नहीं हो। फिर आप उससे सीखेंगे क्या? महान सोच है आपकी। हमारी वो सोच है ही नहीं उसके बारे में। आपको भी थोड़ा सा हमारे लेवल पर उतरने की जरूरत है।
सलमान खान टाइम गॉड से आगे कहते हैं कि आपको हमारे प्लेनेट पर उतरना होगा लेकिन आप तो सातवें आसमान पर बैठे हुए हो। इस तरह से आप तो सिर्फ भगवान से बात कर सकते हैं। ये सुनकर अरफीन खान का चेहरा फीका पड़ जाता है।
सलमान खान यहीं नहीं रुके वो अरफीन खान और सारा अरफीन खान पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि आप तो विद्वान लोग हैं। बाकी सब बेवकूफ लोग हैं यहां और उसमें मैं भी शामिल हूं। इसके बाद एक्टर घरवालों से पूछते हैं कि क्या इनका प्रोफेशन अभी तक किसी को समझ आया है? अगर हां तो हाथ उठाओ। सलमान कहते हैं कि आपकी पत्नी को भी यह समझ नहीं आ रहा है।
अविनाश मिश्रा का किया सपोर्ट
गौरतलब है कि इस हफ्ते राशन टास्क में अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच में काफी लड़ाई हुई थी। इस दौरान अरफीन ने आरोप लगाया था कि अविनाश ने उनके प्रोफेशन पर सवाल उठाए हैं। वहीं उनकी पत्नी सारा अरफीन खान का कहना था कि उनके प्रोफेशन पर अधिकतर घरवाले सवाल उठाते हैं। इसमें बिग बॉस भी शामिल हैं। अब सलमान खान वीकेंड का वार में अरफीन खान आईना दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वो अविनाश मिश्रा का सपोर्ट भी करते दिखेंगे जब रजत दलाल ने उनके चरित्र पर सवाल उठाया था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines