Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घर के नए टाइम गॉड दिग्विजय सिंह राठी बन गए हैं। वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और झगड़ा देखने को मिल रहा है। दर्शकों को वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार है। इसे लेकर कुछ अपडेट भी सामने आए हैं कि सलमान खान आज रात रजत दलाल की क्लास लगा सकते हैं। वह उन्हें समझाएंगे कि शो के दौरान रजत अपनी बाहर की चीजों को डिस्कस नहीं करें। इस बीच सलमान शो के दौरान यह भी एक्सेप्ट करेंगे कि उन पर कई केस चल रहे हैं। सलमान ने कंटेस्टेंट्स के सामने ऐसा क्यों कहा है आइए जानते हैं…
सलमान खान ने क्यों कही ये बात
बिग बॉस 18 के अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने आज रात आने वाले वीकेंड का वार से जुड़े कुछ अपडेट शेयर किए हैं। इन अपडेट्स के मुताबिक, सलमान खान शो के दौरान रजत दलाल के बिहेव को लेकर उन पर सवाल उठाते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान वह रजत को वॉर्निंग भी देते हैं कि शो के अंदर वह अपने कानूनी मामलों से जुड़ी कोई भी बात नहीं करें।
सलमान खान कहते हैं, ‘बिग बॉस का मंच एक नई शुरुआत करने के लिए है, अतीत में जो कुछ हुआ है, उसे दोहराने के लिए नहीं है। मेरे ऊपर भी कानूनी मामले हैं लेकिन जब मैं बिग बॉस में आता हूं, तब सब कुछ पीछे छोड़कर आता हूं।’ सलमान कहते हैं कि वह सिर्फ एक होस्ट और कंटेस्टेंट्स के लिए एडवाइजर के तौर पर शो में आते हैं।
रजत दलाल ने कई बार किया जिक्र
बता दें कि पिछले एपिसोड में रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर के बीच में काफी ज्यादा झगड़ा हुआ था। इस दौरान रजत ने अपने ऊपर दर्ज केस के बारे में बात की थी। वहीं जब करणवीर ने उन्हें लड़कियों के साथ ठीक से बर्ताव करने की नसीहत दी थी, उस वक्त भी रजत, दिग्विजय सिंह से कहते दिखाई दिए थे कि अगर कोई उनके साथ गलत करेगा तो वह भी चुप नहीं रहेंगे। दो केस और लगने होंगे तो लग जाएं।
इन कंटेस्टेंट्स की भी लगाई क्लास
इसके अलावा वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान, रजत दलाल की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह रजत से कहते हैं कि शो के अंदर वो हमेशा कहते हैं कि वो इधर है, तो मैं इधर हूं। एक फोन कॉल में निपटा दूंगा। यह सब कहने वाले सच में कहीं भी नहीं हैं। इसके बाद सलमान करणवीर, विवियन, दिग्विजय और अविनाश की क्लास भी लगाते हैं। प्रोमो देखकर साफ पता चल रहा है कि आज रात वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
12 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
13 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
14 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
16 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
17 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
18 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines