Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 18 से मुस्कान बामने का सफर खत्म हो चुका है। मेकर्स ने उन्हें मिड वीक में घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वीकेंड का वार से पहले हुए इस इविक्शन से फैंस भी शॉक्ड रह गए। हालांकि ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज और कल रात आने वाले वीकेंड का वार से एक और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की छुट्टी हो जाएगी।
यानी कि इस हफ्ते घर में दो इविक्शन हो सकते हैं और मुस्कान के बाद जिसका नाम सामने आ रहा है, वो नायरा बनर्जी हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ऑफिशियली इविक्शन पर कोई अपडेट नहीं आया है लेकिन अगर नायरा घर से बेघर होती हैं तो फैंस को बड़ा झटका लगेगा।
बिग बॉस के घर में पहला डबल इविक्शन
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के ट्वीट के मुताबिक, बिग बॉस 18 को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट आया है, वो डबल इविक्शन से जुड़ा हुआ है। ट्वीट में बताया जा रहा है कि मुस्कान बामने के इविक्शन के बाद वीकेंड का वार में एक और इविक्शन होगा। नायरा बनर्जी इस हफ्ते वीकेंड का वार से बेघर हो सकती हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले अपकमिंग एपिसोड में ही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: मुस्कान बामने को बेघर होते ही इस बात का हुआ पछतावा, किए कई खुलासे
कौन कौन कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेटेड
बता दें कि गुरुवार की रात आए एपिसोड में मुस्कान बामने के इविक्शन के बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा था कि जो 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हैं, उनमें से किसी एक का इविक्शन वीकेंड का वार में होना तय है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विवियन डीसेना, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल नॉमिनेट हुए थे। इनमें से मुस्कान नॉमिनेट हो चुकी हैं।
3 कंटेस्टेंट्स को मिला एक्सपायरी सून
दरअसल, बीते दिनों बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा और आरफीन खान को एक टास्क दिया था, जिसमें उन्हें सभी घरवालों को रैंकिंग देनी थी। यह रैंकिंग कंटेस्टेंट्स के घर में योगदान पर बेस्ड थी। टास्क के दौरान सबसे लास्ट नंबर तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने को मिली थी। दोनों को एक्सपायरी सून नाम का नेकलेस पहनाया गया था। वहीं आरफीन खान के एक स्टेटमेंट की वजह से उनकी पत्नी सारा को भी एक्सपायरी सून नेकलेस दिया गया।
इस वजह से हुई मुस्कान की छुट्टी
बीती रात जब बिग बॉस ने तीनों एक्सपायरी सून कंटेस्टेंट्स को घर में उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर वोट देने को कहा गया तो सबसे ज्यादा घरवालों के वोट मुस्कान बामने को मिले। उन्हें 6 वोट मिले थे, जिसकी वजह से मिड वीक में उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया। अब अगर वीकेंड का वार पर सलमान खान नायरा बनर्जी को घर से बेघर करते हैं, तो यह फैंस के लिए काफी शॉकिंग होगा। फिलहाल फैंस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
33 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines