Bigg Boss 18 Second Elimination: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ को लेकर इस वक्त जबरदस्त हाइप बना हुआ है। पहले और दूसरे वीक के बाद शो का तीसरा वीक भी सिर्फ और सिर्फ राशन को लेकर चर्चा में चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच में काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस बीच शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तीसरे हफ्ते में बिग बॉस के घर से कौन कंटेस्टेंट्स बेघर होगा यह पता चल चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि जिस कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी हुई है, उसके इविक्शन को फैंस ने भी बिल्कुल ठीक बताया है। दरअसल, जिस कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस मुस्कान बामने हैं।
‘एक्सपायरी सून’ का मिला नेकलेस
बिग बॉस फैन पेज के मुताबिक, इस हफ्ते में ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस मुस्कान बामने का सफर खत्म हो गया है। बता दें कि बीते एपिसोड में घर के अंदर एक टास्क हुआ था, जिसमें सभी घरवालों को शो में उनकी सहभागिता के हिसाब से रैकिंग देना था। अविनाश मिश्रा और आरफीन खान ने आपसी सहमति को सबसे लास्ट में मुस्कान बामने को रखा।
इसके बाद बिग बॉस ने मुस्कान बामने को ‘एक्सपायरी सून’ नाम का नेकलेस भी पहनने के लिए कहा। इसका मतलब था कि घर में उनका सफर जल्द ही खत्म हो सकता है। बता दें कि मुस्कान के अलावा यह नेकलेस सारा आरफीन खान और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: राशन के लिए घरवालों को देनी पड़ी ‘कुर्बानी’, करणवीर बोले-भूखा रहना मंजूर
कौन-कौन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट
जाहिर है कि इस बार के नॉमिनेशन टास्क की पावर श्रुतिका अर्जुन को मिली थी। ऐसे में जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वो विवियन डीसेना, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल हैं। शो को लेकर आए अपडेट की मानें तो वायरल भाभी ‘हेमा शर्मा’ के बाद मुस्कान बामने बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं।
जाहिर है कि मुस्कान बामने ने जब से बिग बॉस 18 के घर में एंट्री की है, वो कैमरे पर ना के बराबर ही दिखाई दी हैं। किसी भी टास्क में एक्ट्रेस शामिल तो होती हैं लेकिन उनकी उपस्थिति न के बराबर दिखाई देती है। पिछले हफ्ते बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर काफी समझाया भी था। इसके अलावा माइंड कोच आरफीन खान को जिम्मेदारी दी थी कि वो मुस्कान को सही दिशा दिखाएं। हालांकि मुस्कान इसके बाद भी बिग बॉस के गेम में फीके पड़ते हुए नजर आ रही हैं।
यूजर्स ने ठहराया सही फैसला
उधर, सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मुस्कान बामने के इविक्शन को सही ठहराया है। एक यूजर ने लिखा, ‘उसके लिए सही हुआ। वो सच में सीधी और भोली-भाली लड़की है इस शो के लिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा हुआ.. शो में उसकी जीरो सहभागिता थी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह इविक्शन सही था, हालांकि जिस तरीके से उसे निकाला गया वह चिंताजनक है क्योंकि वो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी यही प्लान अपना सकते हैं जो उनके फिक्स विनर के लिए खतरा हो सकते हैं।’
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines