Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस पूरे हफ्ते में घरवालों के बीच खूब लड़ाई और झगड़े देखने को मिले। कारण सिर्फ एक था ‘राशन’ जिसके लिए अविनाश मिश्रा और अरफीन खान के बीच में खूब लड़ाई हुई। इस लड़ाई में करणवीर मेहरा और रजत दलाल भी कूदे। अब करणवीर को अविनाश मिश्रा से माफी मांगते हुए देखा गया है।
जाहिर है कि अविनाश फिलहाल जेल में हैं और घरवालों को राशन बांटने का अधिकार सिर्फ उनके पास है। ऐसे में कंटेस्टेंट ने राशन न देकर घरवालों से बदला लिया। उन्होंने करणवीर और रजत दलाल को राशन नहीं दिया क्योंकि दोनों ने अविनाश को काफी कुछ सुनाया था। अब करणवीर मेहरा ने माफी मांग ली है।
करणवीर-अविनाश में सुलह?
फैन पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, करणवीर मेहरा आने वाले एपिसोड में अविनाश मिश्रा से माफी मांगते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने एलिस कौशिक से कहा कि वो अपनी तरफ से की गई टिप्पणियों को लेकर अविनाश से माफी मांगना चाहते हैं। इसके बाद अविनाश और करणवीर के बीच काफी देर तक बात हुई और करणवीर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए ‘तेरी गलियां’ फेम एक्टर से माफी मांगी।
क्या बोले थे करणवीर?
बता दें कि जिस वक्त अविनाश मिश्रा और टाइम गॉड अरफीन खान के बीच में झगड़ा शुरू हुआ था उस दौरान करणवीर मेहरा ने अविनाश की बहन को लेकर एक टिप्पणी करी थी। इसके बाद से दोनों के बीच में काफी बहस बढ़ गई थी।
अविनाश को जब घर से इविक्ट किया गया तब करणवीर काफी खुश दिखाई दिए लेकिन उनकी दोबारा एंट्री होने से वह खुश नहीं थे। अविनाश चाहते थे कि करण उनसे माफी मांगे और वो राशन दे देंगे। हालांकि देर से सही अब करणवीर ने माफी मांग ली है।
क्या सलमान से डरे करणवीर
जाहिर है कि पूरे हफ्ते घरवाले एक-दूसरे पर खूब कीचड़ उछालते हैं और उन पर आरोप लगाते हैं। वहीं सलमान खान वीकेंड का वार में आकर घरवालों को आईना दिखाते हैं। जो कंटेस्टेंट गलत होता है, उसकी क्लास लगाना भाईजान कभी नहीं भूलते।
माना जा रहा है कि करणवीर मेहरा ने अविनाश मिश्रा की बहन को लेकर जो टिप्पणी की थी शायद वो इससे डर गए और उन्हें एहसास हुआ है कि सलमान खान उनकी काफी क्लास लगा सकते हैं। इसलिए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए पहले ही माफी मांग ली।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines