Farah Khan Threatened Rajat Dalal: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को देखने बड़ा ही मजा आ रहा है क्योंकि इसमें जमकर बवाल जो हो रहा है। बीते दिन के शो में तो रजत दलाल (Rajat Dalal), दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने तो गर को जंग का मैदान बना दिया था। हालांकि ये पहली बार नहीं था कि ऐसा कुछ हुआ हो। इससे पहले कई बार नोकझोंक देखने को मिली है। अब आज वीकेंड का वार है जिसका फैंस के साथ कंटेस्टेंट को भी इंतजार रहता है।
हर बार शो को होस्ट करने सलमान खान (Salman Khan) आते हैं, लेकिन इस बार थोड़ा बदलाव किया गया है और सभी की क्लास लगाने के लिए फराह खान (Farah Khan) आ रही हैं। फराह आज रजत की ऐसी वाट लगाएंगी कि वॉर्निंग भी देने से नहीं चूकेंगी। अब ऐसा क्यों करेंगी ये तो आपको आगे की खबर में ही पता चलेगा।
फराह की अदालत में कंटेस्टेंट की लगी क्लास
सबसे पहले लगी बग्गा की क्लास जिसमें फराह ने उनसे पूछा की आपके मामाजी पीएमओ में टॉयलेट साफ करते होंगे ये सही कमेंट है। इस पर बग्गा ने कहा नहीं, जिसके बाद फराह ने ईशा पर निशाना साधा और अगर ये कमेंट करण ने आप में से किसी के लिए बोला होता तो पूरा घर नीचे आ गया होता। इस बात को सुन घर के सभी कंटेस्टेंट के चेहरे उतर गए।
यह भी पढ़ें: तगड़े झटके के बाद भी झुका नहीं Pushpa 2, दूसरे दिन भी तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड
करणवीर मेहरा को बताया सिद्धार्थ शुक्ला जैसा
फराह ने आगे कहा कि इस शो में अगर किसी बात पर सभी का ध्यान है तो वो है करणवीर मेहरा पर। करण की बातें सिर्फ करण की बीचिंग, आप सभी करण की बातों से ऑप्सेट हैं इसलिए ये तो पूरा करणवीर मेहरा शो हो गया है। इतना कहने के बाद फराह ने करण की तुलना बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से कर दी और कहा कि इससे पहले मैंने ऐसा सीजन 13 में देखा था जिसमें सिद्धार्थ के साथ ऐसा होता था और वो शो के विनर भी बने। कहीं न कहीं फराह का कहना था कि ऐसा लग रहा है कि इस बार के विनर करण बन सकते हैं।
रजत को दे डाली शो से बाहर करने की वॉर्निंग
फराह खान ने रजत दलाल को तो सीधे-सीधे वॉर्निंग ही दे डाली और कहा कि इस घर में आपने लड़कियों की सेफ्टी का ठेका नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस ने तेरे को घर की लड़कियों की सेफ्टी की जिम्मेदारी नहीं दी है। इस पर वो बोला कि उनके परिवार ने सिखाया है। फराह तो भड़क उठीं और बोलीं कि क्या और लोगों के घरवालों ने नहीं सिखाया। फराह ने घर की लड़कियों से पूछा कि किसे रजत की हेल्प की जरूरत है। इस पर सभी ने मना कर दिया। फराह ने भी दो टूक कहा कि एक वार्निंग दे रही हूं अब एक बार भी घर में फिजिकल फाइट हुई तो आपको घर से बाहर कर दूंगी।
यह भी पढ़ें: बेटे की मौत का दर्द, रेखा संग इंटीमेट सीन का ‘अनुभव’, ‘एक से बढ़कर एक’ फिल्में
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines