Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का फिनाले अब कुछ कदम की दूरी पर है। 19 जनवरी को कलर्स को और ऑडियंस को बिग बॉस 18 का विनर मिल जाएगा, जिसका सभी को इंतजार है। आज वीकेंड का वार (Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar) है तो एक कंटेस्टेंट का घर से बाहर होना तय है। वहीं शो में सोनू सूद (sonu sood) जो इन दिनों अपनी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में हैं वो भी आने वाले हैं। उनके सामने घर के इन 3 कंटेस्टेंट की पोल खुलने वाली हैं। आइए देखते हैं कि किसने किस पर किया वार…
ईशा सिंह
दरअसल सोनू सूद ने एक टास्क दिया जिसके तहत करणवीर मेहरा ने परछाई में रहने वाला टैग ईशा सिंह को दिया और बताया कि वो अविनाश मिश्रा की परछाई में रहती है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी परछाई अभी भी ईशा पर अविनाश की दिखाई दे रही है। हालांकि ईशा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर दोस्ती को परछाई का नाम दे रहे हो तो तुम्हारी और चुम की भी दोस्ती ही है। करण ने तो ये भी कह डाला की अविनाश के सिवाय वो किसी और से रिश्ता बना ही नहीं पाई है।
श्रुतिका अर्जुन
रजत दलाल ने भी टास्क के दौरान बेचारा बनने वाली सोच के लिए श्रुतिका अर्जुन का नाम लिया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब चुम से उनकी लड़ाई हुई थी तो उन्होंने ये कहकर बेचारा बनने की कोशिश की थी कि सब कुछ उन्हीं की वजह से ही हुआ है। हालांकि श्रुतिका ने कहा था कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena और Karanveer Mehra में क्या अंतर? जो तय करेंगे Bigg Boss 18 का विनर कौन
करणवीर मेहरा
फुटेज की भूख का टैग देने की बारी आई विवियन डीसेना की तो उसने वन एंड ओनली करणवीर मेहरा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस घर में अगर किसी को फुटेज की भूख है तो वो हैं करणवीर। करणवीर मेहरा ने भी मौके पर चौका मारते हुए कहा कि ये घर मेरा है और मैं इस घर का करणवीर मेहरा। वहीं ईशा सिंह ने भी करणवीर मेहरा को टारगेट करते हुए बात-बात में टांग अड़ाने वाला कंटेस्टेंट बताया।
करणवीर मेहरा दो के निशाने पर
प्रोमो में आप देख सकते हैं कि करणवीर मेहरा घर में सबसे ज्यादा पॉपुलर होते जा रहे हैं। अब देखिए न कलर्स की लाडली हो या लाडला सभी का ध्यान अगर किसी पर है तो वो है करणवीर मेहरा। इसमें भी दोनों ने करण को ही टारगेट किया लेकिन मेहरा ने भी बता दिया कि वो बिग बॉस 18 का करणवीर मेहरा है।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh को कहीं फिनाले से दूर न कर दें ये 5 खामियां, यही वोट कम मिलने की वजह
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines